पंजाब के स्वाद ने रचा इतिहास: दुनिया के टॉप 10 फूड रीजन में शामिल हुआ पंजाब, बटर नान बना नंबर-1 ब्रेड

विश्व प्रसिद्ध खाद्य गाइड ‘टेस्टएटलस’ (TasteAtlas) की ताज़ा रैंकिंग में पंजाब को दुनिया के टॉप 10 सर्वश्रेष्ठ खाद्य क्षेत्रों में शामिल किया गया है। यह सूची वैश्विक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्वाद वाले और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध खाद्य क्षेत्रों के आधार पर तैयार की गई है।

पंजाब का स्थान इस सूची में दसवें पायदान पर रहा, जो भारतीय व्यंजनों के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। स्वाद, परंपरा और विविधता के लिए मशहूर पंजाबी खानपान ने एक बार फिर दुनिया भर में अपनी पहचान दर्ज कराई है।

अमृतसरी कुलचा और बटर गार्लिक नान ने भी बटोरी सुर्खियां

टेस्टएटलस की ही एक अन्य रैंकिंग ’50 बेस्ट ब्रेड्स इन द वर्ल्ड (मार्च 2025)’ में भारत की दो पारंपरिक ब्रेड्स ने टॉप 2 स्थानों पर कब्जा जमाया है।

  • बटर गार्लिक नान को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ ब्रेड घोषित किया गया है।
  • वहीं, अमृतसरी कुलचा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर पंजाब का गौरव और बढ़ा दिया।

इस सूची में भारत की अन्य पारंपरिक ब्रेड्स जैसे पराठा, नान, और भटूरा को भी शामिल किया गया है, जिससे भारतीय व्यंजनों की वैश्विक लोकप्रियता और भी स्पष्ट होती है।

विश्व के अन्य प्रमुख खाद्य क्षेत्र

टॉप 10 खाद्य क्षेत्रों में इटली के कैम्पानिया और एमिलिया-रोमाग्ना, ग्रीस के क्रीट, जापान के कंसाई क्षेत्र, और स्पेन के एंडालूसिया जैसे क्षेत्रों ने भी स्थान बनाया है।

गौरव का क्षण

भारतीय खानपान प्रेमियों और खासकर पंजाब के लिए यह खबर गर्व और उत्सव का अवसर है। पारंपरिक पंजाबी व्यंजन अब सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी स्वाद और गुणवत्ता के पर्याय बन चुके हैं।

ये भी पढ़ें :- “आम के आम, गुठलियों के भी दाम”: ‘गुठली मैन’ जस्मीत सिंह अरोड़ा आम की गुठलियों से गढ़ रहे हरित भविष्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *