Tuesday, 13 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सऊदी अरब में सुरक्षा संकट के बीच इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द ECB Central Contracts: जो रूट के पास तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, ECB से मिला दो साल का कॉन्ट्रैक्ट फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट पर बड़ा साइबर हमला, 50°C तक गर्म हुए फ्रिज! करोड़ों यूरो के नुकसान की आशंका गंगा नहीं, बल्कि यह है भारत की सबसे प्राचीन नदी! जानिए करोड़ों साल पुरानी नदी का इतिहास ‘Breaking Bad’ फेम RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन, मनोरंजन जगत में छाई शोक की लहर हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया

IPL 2026 : पंजाब और मुंबई के बचाव में आये हैडिन और शार्दुल, कहा टीम पर दबाव है, लेकिन…

नई दिल्ली: गुरुवार (14 मई) को खेले गये पंजाब किंग्स (PBKS) बनाम मुंबई इंडियंस (MI) के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब को 6 विकेट से हरा दिया। MI का सफर IPL 2026 के प्लेऑफ के लिए पहले ही समाप्त हो चुका है। इस बीच कल के मैच में मिली जीत ड्रेसिंग रुम से आ रही अफवाहों को कुछ हद तक कम करने का प्रयास करेंगी।

वहीं अगर बात करें पंजाब की, तो मुंबई के खिलाफ मिली यह हार उनकी इस सीजन लगातार पांचवी हार है। सब हैरान हैं कि अचानक इस टीम का प्रदर्शन इतना नीचे कैसे गिर गया।

मैच के बाद हुए प्रेस कांफ्रेंस में पंजाब किंग्स के सहायक कोच ब्रैड हैडिन और मुंबई इंडियंस के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने टीम के माहौल को लेकर कुछ बयान दिए हैं।

हार का सिलसिला तोड़ेगा पंजाब : ब्रैड हैडिन

धर्मशाला में मुंबई के खिलाफ मिली हार के बाद पंजाब के सहायक कोच ब्रैड हैडिन ने जोर देकर कहा कि ड्रेसिंग रुम में टीम का माहौल अच्छा है।

सोशल मीडिया में उठ रही अफवाहों के जवाब में उन्होंने कहा कि – “मैं सोशल मीडिया में एक्टिव नहीं हूं, जिसकी वजह से मुझे नहीं पता कि टीम के खिलाफ कैसा माहौल है।

इस वक्त टीम का सारा ध्यान लगातार मिल रही हार के क्रम को तोड़कर जीत के तरीके ढूंढने में होना चाहिए। बाहरी शोर चाहे जैसा भी हो, मैदान में सिर्फ जीत ही एकमात्र विकल्प है”।

लगातार हार से टीम पर आने वाले दबाव को लेकर भी हैडिन ने कहा कि – “यकीनन, आधे सीजन अपराज्य रहने वाली टीम अगर अपने अगले पांचों मुकाबले हार जाये तो टीम पर दबाव आना मुनासिब है। लेकिन मुझे विश्वास है कि टीम इस लगातार हार के सिलसिले तो तोड़ने के लिए पूरी तरह से समर्पित है”।

यह भी पढ़े: सुनील गावस्कर ने की विराट की तारीफ, कहा विराट के आगे नई पीढ़ी फीकी…

पांड्या जल्द करेंगे वापसी : शार्दुल ठाकुर

पंजाब के खिलाफ मिली जीत के बाद MI के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने भी टीम के भविष्य और कप्तानी को लेकर सोशल मीडिया में उठ रही अटकलों पर सफाई देते हुए कहा – “सोशल मीडिया पर कई सारी बातें उठती रहती हैं। कुछ सही होती हैं, काफी सारी गलत भी होती हैं। अंत में टीम से जुड़े सभी फैसले मैनेजमेंट को ही करने होते हैं”।

टीम में हार्दिक के भविष्य को लेकर शार्दुल ने कहा – “हार्दिक चोटिल हैं, इसलिए वे पिछले दो मैचों में टीम के साथ नहीं थे। वे रायपुर भी गए थे लेकिन मैच नहीं खेल सके। अभी वे मुंबई में हैं और प्रशिक्षण ले रहे हैं। जल्द ही वे टीम के साथ नजर आएंगे”।

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस इस सीजन प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। टीम के लगातार गिर रहे प्रदर्शन और हार्दिक की चोट के मद्देनजर सोशल मीडिया में यह अफवाह फैल रही थी कि MI अगले साल IPL से पहले हार्दिक को ट्रेड कर सकती है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।