Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

ओलेक्ट्रा ने रचा इतिहास, भारत में 4,000 इलेक्ट्रिक बसें उतारने वाली पहली कंपनी बनी

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने रचा इतिहास, भारत में 4,000 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करने वाली पहली कंपनी बनी, ई-मोबिलिटी में बनाया नया कीर्तिमान

दिल्ली: भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड (OGL) ने एक नया इतिहास रचते हुए देशभर में 4,000 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करने वाली भारत की पहली कंपनी बनने का गौरव हासिल किया है। यह उपलब्धि भारत के स्वच्छ, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मानी जा रही है।

इस ऐतिहासिक अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को ओलेक्ट्रा की 4,000वीं इलेक्ट्रिक बस की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई। यह समारोह हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (HRTC) के लिए 297 नई इलेक्ट्रिक बसों के फ्लैग-ऑफ कार्यक्रम के दौरान आयोजित हुआ, जिसमें राज्य सरकार, HRTC और ओलेक्ट्रा के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

देशभर के विभिन्न राज्यों और शहरों में संचालित ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक की 4,000 इलेक्ट्रिक बसें अब तक 73 करोड़ से अधिक ग्रीन किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हैं। इन बसों ने 6.5 लाख टन से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन को कम करने में योगदान दिया है, जिससे स्वच्छ हवा और पर्यावरण संरक्षण को बड़ी मजबूती मिली है।

ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर महेश बाबू ने कहा कि भारत में 4,000 इलेक्ट्रिक बसें तैनात करने वाली पहली कंपनी बनना केवल ओलेक्ट्रा की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे भारतीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सेक्टर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार को कंपनी की 4,000वीं बस सौंपना उनके लिए गर्व की बात है और इस सफलता का श्रेय ग्राहकों, साझेदारों, कर्मचारियों और सभी हितधारकों को जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत ऑर्डर बुक और राज्य परिवहन उपक्रमों (STUs) के सहयोग से कंपनी भविष्य में भी स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देती रहेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।