Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत

दिल्ली के स्कूलों में नई पहल, अब हर घंटे बजेगी वॉटर बेल

नई दिल्ली: दिल्ली में अप्रैल के महीने में गर्मी की बढ़ती तपिश (हीट वेव) अपने चरम पर है। प्रदेश भर में बढ़ते तापमान और गर्म थपेड़ों ने स्कूली बच्चों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने स्कूलों के लिए निर्देश जारी किया है, जिसके तहत अब दिल्ली के स्कूलों में बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ समय-समय पर पानी पीते रहने के लिए भी सजग किया जाएगा, ताकि वे खुद को हाइड्रेटेड रख सकें।

हर घंटे बजेगी बेल, प्रार्थना-सभा में भी होगा बदलाव

दिल्ली सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइंस के मुताबिक, स्कूलों में कक्षा के दौरान प्रत्येक 45 से 60 मिनट के बीच खास ‘वॉटर बेल’ बजाई जाएगी, ताकि बच्चों को याद दिलाया जा सके कि अब उन्हें पानी पीना है और वे नियमित रूप से हाइड्रेटेड रह सकें।

साथ ही बच्चों को गर्मी के मौसम में लू जैसी जानलेवा बीमारी में बचने के लिए उपाय भी बताए जाएंगे ताकि वे अपने साथ-साथ दूसरे बच्चों का भी ध्यान रख सकें। इसके अलावा जारी निर्देश के तहत सुबह की प्रार्थना-सभा में भी बदलाव किया गया है। सुबह की प्रार्थना-सभा को या तो रद्द कर दिया गया है, या फिर इसे किसी छायादार या बंद लोकेशन पर शिफ्ट कर दिया गया है।

शिक्षकों ओर अभिभावकों के लिए भी निर्देश

DoE की जारी गाइडलाइंस के तहत शिक्षक अब बच्चों और उनके अभिभावकों को मौसम से जुड़े विषयों पर नियमित अपडेट देंगे। साथ ही स्कूलों में सुलभ और सुरक्षित स्थानों पर ठंडे पेयजल मुहैया कराने के आदेश जारी किए गए हैं।

इसके अलावा स्कूलों को समय-समय पर जागरुकता सत्र का आयोजन कर छात्रों को जल सेवन और लू संबंधित गंभीर बीमारियों और उनसे बचने के लिए जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

अभिभावकों को भी सलाह दी गई है कि वे बच्चों को स्कूल भेजते वक्त पानी को बोतल जरूर दें। इसके अलावा वे बच्चों को हलके रंग के सूती वस्त्र पहनाकर स्कूल भेजें।

मौसम विभाग ने जताई चिंता

बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने भी अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा। लोगों को लगातार बढ़ते तपिश का सामना करना पड़ेगा। दिन में तेज हवाओं और लू से रात में भी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। 24 अप्रैल को पारा 42 से 44 डिग्री तक जाने का अनुमान है।

कहीं स्कूल बंद, तो कहीं समय में बदलाव

बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए दिल्ली की ही तरह देश के कई राज्यों में स्कूल से जुड़े गाइडलाइंस जारी किए जा रहे हैं। दिल्ली से सटे नोएडा में अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया है। इसे संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने स्कूल में बच्चों को खेल के समय ग्राउंड में जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ओडिशा में भी गर्मी के कहर को देखते हुए नाइट हीट अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के गंजाम जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने 23 अप्रैल तक स्कूलों को बंद रखने का ऐलान किया है। साथ ही कटक में भी स्कूल, कॉलेजों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

बिहार में बढ़ते तापमान और हीट अलर्ट को देखते हुए स्कूल के समय में बदलाव किया गया है। पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम ने कहा है कि अब कक्षा 5 तक के सभी छात्रों की कक्षाएं सुबह से लेकर 11:30 तक ही संचालित की जाएंगी। कक्षा 8 तक की कक्षाएं दोपहर 12:30 तक संचालित होंगी। यह आदेश सभी सरकारी, निजी स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू होंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।