Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ENG vs PAK: रूट ने सचिन के 68 टेस्ट अर्धशतकों के रिकॉर्ड की बराबरी की, पाकिस्तान पर इंग्लैंड की 195 रन की बढ़त Judicial Service Practice Rule: सुप्रीम कोर्ट ने 3 साल की प्रैक्टिस की शर्त घटाकर की 1 साल, चयन के बाद 2 साल की ट्रेनिंग और क्लर्कशिप अनिवार्य हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पहली बार मनाई गई तुलसी जयंती , मोरारी बापू ने वैश्विक मंच पर 9 विद्वानों को सम्मानित किया

लखीमपुर खीरी में इंदिरा आईवीएफ के नए फर्टिलिटी क्लिनिक का हुआ शुभारंभ

भारत के प्रमुख फर्टिलिटी सर्विस प्रोवाइडर में से एक इन्दिरा आईवीएफ ने लखीमपुर में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है। यह शुरूआत क्षेत्र में संगठित, सम्पूर्ण और तकनीकी रूप से सक्षम फर्टिलिटी केयर तक पहुंच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सेंटर ग्राउंड एंड फर्स्ट फ्लोर, अनुपम नर्सिंग होम के पास, काशी नगर कॉलोनी, खीरी रोड, राजापुर गांव, लखीमपुर खीरी में शुरू किया गया है। फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज की सम्पूर्ण सुविधाओं से सुसज्जित यह सेंटर रोगियों को इन्दिरा आईवीएफ के स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल, लेबोरेटरी सिस्टम स्ट्रक्चर्ड पेशेंट मैनेजमेंट प्रोसेस के माध्यम से उपचार सेवाएं प्रदान करेगा। 

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी अरविंद गुप्ता तथा सदस्य, राज्य महिला आयोग लखीमपुर खीरी सुजीता कुमारी उपस्थित रहीं। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में एएसएमसी प्रिंसीपल लखीमपुर खीरी डॉ. वाणी गुप्ता तथा जिला महिला अस्पताल लखीमपुर खीरी के सीएमएस डॉ. ए.के. गुप्ता ने शिरकत की। चीफ आईवीएफ स्पेशलिस्ट एंड एक्जीक्यूटिव डारेक्टर इन्दिरा आईवीएफ लखनऊ एंड जोनल बिजनेस डायरेक्टर (आईआईएचएल) डॉ. पवन यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, इन्दिरा आईवीएफ लखीमपुर खीरी सेंटर हेड डॉ. मोनिशा खरे   साथ ही सीनियर मेडिकल पेशेवरों और प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

 उद्घाटन समारोह को संबोधित करते मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष लखीमपुर खीरी अरविंद गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुंच परिवारों को मदद देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लखीमपुर खीरी में इन्दिरा आईवीएफ क्लिनिक की शुरूआत व्यक्तियों और दंपतियों को बड़े शहरों की यात्रा किये बिना अपने नजदीक ही समय पर परामर्श और उपचार प्राप्त करने में सक्षम बनाएगा।

 मुख्य अतिथि सदस्य, राज्य महिला आयोग लखीमपुर खीरी सुजीता कुमारी ने कहा कि जागरूकता और आसान पहुंच फर्टिलिटी संबंधी समस्याओं के समाधान में सबसे महत्वपूर्ण पहलू हैं। इस सेंटर की शुरूआत महिलाओं और आसपास के क्षेत्र के परिवारों के लिए समय पर उचित हेल्थकेयर निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक कदम है, जो सम्पूर्ण व संगठित क्लिनिकल केयर के सहयोग से संचालित है।

विस्तार पर जोर देते हुए इन्दिरा आईवीएफ लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिज मुर्डिया ने कहा कि तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में हमारा निरंतर विस्तार संगठित व सम्पूर्ण फर्टिलिटी केयर तक लोगों की पहुंच को आसान करने पर केंद्रित है। लखीमपुर सेंटर स्टेण्डर्ड क्लिनिकल प्रोटोकॉल  प्रोटोकॉल और लेबोरेटरी प्रक्रियाओं का पालन करेगा, जो हमारे नेटवर्क में उपचार और रोगी अनुभव में समानता सुनिश्चित करेगा।

विशिष्ट अतिथि डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि फर्टिलिटी केयर में क्लिनिकल विशेषज्ञता, काउन्सलिंग और समय पर जांच का संयोजन आवश्यक है। लखीमपुर खीरी में समर्पित आईवीएफ सेंटर की शुरुआत ने स्थानीय हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत किया है जिससे  रोगियों के लिए उपलब्ध सेवाओं की श्रृंखला का विस्तार हुआ है।

विशिष्ट अतिथि डॉ. ए.के. गुप्ता ने कहा कि जिला स्तर पर रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर सेवओं तक पहुंच को मजबूत करना आवश्यक है। यहां क्लिनिक की शुरूआत से मरीज अपने ही क्षेत्र में सम्पूर्ण अैर स्ट्रक्चर्ड फर्टिलिटी जांच और उपचार तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जो स्थापित मेडिकल प्रोटोकॉल से समर्थित होगा।

चीफ आईवीएफ स्पेशलिस्ट एंड एक्जीक्यूटिव डारेक्टर इन्दिरा आईवीएफ लखनऊ एंड जोनल बिजनेस डायरेक्टर (आईआईएचएल) डॉ. पवन यादव ने कहा कि फर्टिलिटी उपचार के लिए क्लिनिकल प्रोटोकॉल, एडवांस  लेबोरेटरी सिस्टम और रोगी परामर्श से संबंधित सिस्टमेटिक एप्रोच की आवश्यकता होती है। लखीमपुर सेंटर इन्दिरा आईवीएफ की देखभाल के स्टेण्डर्ड और क्लिनिकल समानता के अनुरूप व्यापक फर्टिलिटी सेवाएं प्रदान करने के लिए तैयार है।

इन्दिरा आईवीएफ लखीमपुर सेंटर हेड डॉ. मोनिशा खरे ने कहा कि लखीमपुर सेंटर में हमारा ध्यान क्लिनिकल विशेषज्ञता और स्टेण्डर्ड प्रक्रियाओं के सहयोग से सुलभ, रोगी-केंद्रित फर्टिलिटी केयर प्रदान करने पर है। हम मरीजों को उनके उपचार यात्रा की हर स्टेज में स्पष्टता, पारदर्शिता, देखभाल और क्लिनिकल सटीकता के साथ मार्गदर्शन प्रदान करने का लक्ष्य रखते हैं।

इस उद्घाटन के साथ इन्दिरा आईवीएफ ने अपना राष्ट्रीय विस्तार जारी रखा है यह सेंटर पूरे भारत में 200+ क्लिनिकों के नेटवर्क में जुड़ गया है। लखीमपुर सेंटर पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें स्टेण्डर्ड लेबोरेट्री प्रक्रियाओं, इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड्स और पेशेंट सेफ्टी सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।

 इन्दिरा आईवीएफ के बारे में

इन्दिरा आईवीएफ हॉस्पिटल लिमिटेड भारत में फर्टिलिटी क्लिनिकों का एक नेटवर्क है, जो असिस्टेड रिप्रोडक्टिव तकनीकों के माध्यम से संतान सुख की इच्छा रखने वालों को माता-पिता बनने की यात्रा में सहायता प्रदान करता है। इन्दिरा आईवीएफ गुणवत्तायुक्त केयर और टेक्नोलॉजी के साथ स्वास्थ्य परिणामों को सुधारने का लगातार  प्रयास करता है।

इन्दिरा आईवीएफ सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए क्लोज्ड वर्किंग चैम्बर्सं, आरएफआईडी ट्रैकिंग और इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड (ईएमआर) जैसी तकनीकों का उपयोग करता है।  केयर के साथ-साथ, यह नेशनल बोर्ड ऑफ एजूकेशन से मान्यता प्राप्त फैलोशिप प्रोग्राम के माध्यम से भविष्य के फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट एवं एम्ब्रियोलॉजिस्ट को प्रशिक्षित करने के लिए इन्दिरा फर्टिलिटी एकेडमी का संचालन करके रिप्रोडक्टिव मेडिसिन के भविष्य में निवेश करता है। इंदिरा आईवीएफ स्थिरता और पहुंच के विस्तार पर जोर देता है, यह सुनिश्चित करता है कि सभी रोगियों को क्लीनिकों के अपने नेटवर्क में विश्वसनीय देखभाल प्राप्त हो|

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।