Saturday, 29 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच Infosys के CEO ‘लक्‍स गोपीसेट्टी’ लापता, कंपनी ने परिवार से साधा संपर्क वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर अब अमेरिका का नियंत्रण, ट्रंप ने बताया ‘दुनिया की सबसे बड़ी तेल डील’ बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद पथराव, 50 से ज्यादा लोग घायल, इलाके में भारी फोर्स तैनात अनाया बांगर के क्रिकेट खेलने की मंजूरी पर बढ़ा विवाद, दक्षिण अफ्रीकी खिलाडीं ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले को बताया ‘बिल्कुल बेतुका’ महाराजा सुखजीत सिंह की वसीयत: माई भागो इंस्टीट्यूट को 90% संपत्ति, माता गुजरी मेडिकल सेंटर और सिंध हॉर्स के लिए भी हिस्सा चीनी के बाद अब दूध पर महंगाई की मार! 1 सितंबर से ₹9 बढ़ेंगे दाम, मुंबई में 100 के पार होगा थोक भाव दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर! 24 घंटे में 166 नए केस, कुल संख्या 2,612 पहुंची भारत-कनाडा व्यापार रिश्तों में नई गर्माहट, 2026 के अंत तक CEPA पूरा करने पर सहमति नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के बीच Infosys के CEO ‘लक्‍स गोपीसेट्टी’ लापता, कंपनी ने परिवार से साधा संपर्क वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर अब अमेरिका का नियंत्रण, ट्रंप ने बताया ‘दुनिया की सबसे बड़ी तेल डील’ बिलासपुर में दो गुटों की झड़प के बाद पथराव, 50 से ज्यादा लोग घायल, इलाके में भारी फोर्स तैनात अनाया बांगर के क्रिकेट खेलने की मंजूरी पर बढ़ा विवाद, दक्षिण अफ्रीकी खिलाडीं ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले को बताया ‘बिल्कुल बेतुका’ महाराजा सुखजीत सिंह की वसीयत: माई भागो इंस्टीट्यूट को 90% संपत्ति, माता गुजरी मेडिकल सेंटर और सिंध हॉर्स के लिए भी हिस्सा चीनी के बाद अब दूध पर महंगाई की मार! 1 सितंबर से ₹9 बढ़ेंगे दाम, मुंबई में 100 के पार होगा थोक भाव दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर! 24 घंटे में 166 नए केस, कुल संख्या 2,612 पहुंची भारत-कनाडा व्यापार रिश्तों में नई गर्माहट, 2026 के अंत तक CEPA पूरा करने पर सहमति

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में राष्ट्रीय प्रेस दिवस का भव्य आयोजन, प्रतिष्ठित पत्रकारों को मिला सम्मान

पत्रकारिता की स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और तकनीकी बदलावों पर हुई सार्थक चर्चा

नई दिल्ली: प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में राष्ट्रीय प्रेस दिवस–2025 का भव्य आयोजन एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से हुआ, जिसमें देशभर से आए प्रतिष्ठित पत्रकारों और विशेषज्ञों ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री स्वदेश भूषण, श्री के. शिवकुमार, श्री सुधीर महाजन (से.नि. IAS) और श्री अनिल कुमार सक्सेना (IIS) ने मीडिया के बदलते स्वरूप, पत्रकारिता के नैतिक मानकों और सूचना की विश्वसनीयता पर अपने विचार व्यक्त किए। अतिथियों की गहन टिप्पणियों ने पत्रकारिता की दिशा और चुनौतियों को नई रोशनी दी।

अध्यक्षता करते हुए एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा, “राष्ट्रीय प्रेस दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। निष्पक्ष और साहसिक पत्रकारिता ही लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। पत्रकारों की सत्यनिष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी हमारी असली पहचान है।”

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के महासचिव श्री नीरज ठाकुर ने समकालीन मीडिया परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा, “मीडिया का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। ऐसे में पत्रकारों को विश्वसनीयता, संवेदनशीलता और पेशेवर नैतिकता बनाए रखते हुए नई तकनीकों से खुद को जोड़ना जरूरी है।”

प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री गौतम लाहिरी ने मीडिया स्वतंत्रता पर जोर देते हुए कहा, “पत्रकारिता की स्वतंत्रता लोकतांत्रिक समाज की आधारशिला है। यह तभी सार्थक है जब पत्रकार निडर होकर जनता के सवाल उठा सकें।”

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान रहा। विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े प्रतिष्ठित और सक्रिय पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में शामिल हैं:
श्री दिलबर गोठी, श्री संजीव उपाध्याय, , श्री राकेश थापलियाल, श्री राम दास, श्री मानस बनर्जी, श्री सुशील झलानी, श्री गुरु बसावैया, श्री शिकोह आज़ाद, सुश्री विनीता यादव, , श्री कृष्ण कुमार तिवारी, मोहम्मद इलियास, श्री सुशील कुमार, डॉ. सुनील पराशर, , श्री सुनील शर्मा, श्री राहुल शर्मा, श्री ओ.पी. गौतम सहित कई अन्य।

कार्यक्रम के कुशल संचालन में जनरल सेक्रेटरी श्री कोड़ले चन्नप्पा और कोषाध्यक्ष श्री जगन नेगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह का समापन पत्रकारिता की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और जनहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की भावना के साथ हुआ, जो सभी उपस्थितों के लिए प्रेरणादायी साबित हुआ।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।