Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

म्यूनिख वर्ल्ड कप: 0.3 अंक के अंतर से चूका ‘गोल्ड’, मनु भाकर और सम्राट राणा को मिला सिल्वर, मेडल टैली में चीन रहा नंबर-1

आखिरी शॉट्स में चीनी जोड़ी ने मारी बाजी

भारत ने 2 गोल्ड और 2 सिल्वर के साथ दूसरे स्थान पर खत्म किया म्यूनिख वर्ल्ड कप का सफर

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

जर्मनी के म्यूनिख में खेले जा रहे आईएसएसएफ (ISSF) राइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप के आखिरी दिन भारतीय फैंस को बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में भारत की स्टार जोड़ी मनु भाकर और सम्राट राणा ने देश की झोली में सिल्वर मेडल डाला। बेहद सांसे रोक देने वाले इस गोल्ड मेडल मैच में विश्व चैंपियन चीनी जोड़ी याओ चियानशुन और हू काई ने भारतीय जोड़ी को मात्र 0.3 अंकों के बेहद मामूली अंतर से पछाड़ दिया।

इस पदक के साथ ही भारत ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का समापन दो स्वर्ण और दो रजत पदक के साथ किया। मेडल टैली (पदक तालिका) में भारत दूसरे स्थान पर रहा, जबकि चीन 4 गोल्ड और 3 ब्रॉन्ज के साथ टॉप पर रहा।

ऐसे पलटा आखिरी पलों में पासा

चार टीमों के इस महामुकाबले में मनु और सम्राट की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी। पहली सीरीज के बाद भारतीय जोड़ी 100 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर पिछड़ रही थी, लेकिन इसके बाद खेल का रोमांच बढ़ा। दूसरी सीरीज में मनु ने 51.5 और तीसरी सीरीज में लाजवाब 51.8 का स्कोर किया। इसके दम पर भारतीय जोड़ी ने न सिर्फ चीन से फासला कम किया, बल्कि पहली एलिमिनेशन सीरीज के बाद 2.2 अंकों की एक मजबूत बढ़त भी बना ली। अगली एलिमिनेशन सीरीज में सम्राट ने 31.2 का मजबूत स्कोर किया, लेकिन अचानक मनु भाकर के 19वें और 20वें शॉट पर क्रमशः 9.3 और 8.8 के स्कोर आए। इस चूक का फायदा उठाकर चीन ने मैच में वापसी कर ली। आखिरी सीरीज की शुरुआत में मनु ने 10.6 का परफेक्ट शॉट लगाया, लेकिन सम्राट का निशाना 8.8 पर ही चूक गया। चीन के हू काई ने इसका फायदा उठाते हुए लगातार 10-प्लस के स्कोर दागे। भारतीय जोड़ी ने आखिरी शॉट तक पूरा दम लगाया, लेकिन वो 0.3 अंक के इस फासले को पाट नहीं सकी। इस कड़े मुकाबले के अंतिम चरण से पहले ही चीन की ही दूसरी जोड़ी (शेन यीहाओ और बु शुआइहांग) बाहर हो चुकी थी, जिन्हें कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) से संतोष करना पड़ा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।