Wednesday, 15 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी

Karnataka Politics : दोपहर 3:00 बजे इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार के नाम पर लगी मुहर

लंबे समय से सत्ता हस्तांतरण से जुड़ी खबरों पर विराम लगाते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को अगले उत्तराधिकारी के रूप में चुना गया है।

सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए कर्नाटक की राजनीति में एक बड़ा बदलाव नजर आने वाला है। कांग्रेस के भीतर लंबे समय से चल रही सत्ता नेतृत्व की अटकलों पर आखिरकार पूर्ण विराम लग चुका है। गुरुवार (28 मई) को कर्नाटक के मुख्यमंत्री आवास ‘कावेरी’ पर हुए ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान सीएम सिद्धारमैया ने अपने कैबिनेट से आज दोपहर 3 बजे अपने पद से इस्तीफे की बात कुबूल कर ली है। इस मीटिंग में केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, प्रियांक खर्गे, एचके पाटिल, रामलिंगा रेड्डी समेत कर्नाटक कांग्रेस के कई बड़े नेता और मंत्री शामिल रहे। इस ब्रेकफास्ट मीटिंग से ठीक पहले सिद्धारमैया ने AICC (All India Congress Committee) के प्रभारी महासचिव रणदीप सुरजेवाला से भी मुलाकात की थी। आपको बता दें कि सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस ने कर्नाटक में 3 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया था।

डीके शिवकुमार पर लगी मुहर

ब्रेकफास्ट मीटिंग के बाद यह साफ होता दिख रहा है कि कर्नाटक में अगले 2 साल के लिए नेतृत्व की कमान डीके शिवकुमार के हाथों में जा सकती है। कर्नाटक के मंत्री एचके पाटिल ने भी मीडिया के सामने एक बयान देते हुए इस बात की पुष्टि कर दी है कि सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कर्नाटक के वर्तमान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री होंगे। मीटिंग के दौरान भी डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद मांगा, जिसे भी सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले भी लगाया।

कांग्रेस ने दी बधाई

इस बीच कांग्रेस की तरफ से भी कर्नाटक में हुए इस बड़े राजनीतिक बदलाव पर प्रतिक्रिया आई है। कर्नाटक कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार की मीटिंग के दौरान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा – “वह दिन, यह दिन, हमेशा के लिए… एकता हमारी शक्ति है! जनसेवा हमारी शाश्वत प्रतिबद्धता है”!

क्या है सिद्धारमैया के इस्तीफा की असली वजह

आपको याद दिला दें कि, साल 2023 में कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी थी। इसके बाद कांग्रेस हाईकमान ने इस जीत के दो सबसे बड़े नायक सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच ढाई-ढाई साल के सत्ता नेतृत्व पर सहमति बनाई थी। इस सहमति के बाद 20 मई, 2023 को सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। गणित के अनुसार वे तय की गई अवधि से अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे।

पिछले कुछ दिनों में राहुल गाधी ने भी पार्टी की विश्वसनीयता बरकरार रखने के लिए सिद्धारमैया और शिवकुमार के साथ संयुक्त और अलग-अलग कई बार बैठकें की और उन्हें पार्टी के पुराने वादों को याद दिलाया। जिसके बाद सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को राजी हो गए।

सिद्धारमैया के लिए अब आगे क्या

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि सिद्धारमैया दिल्ली जाकर कांग्रेस हाईकमान से उपमुख्यमंत्री पद के लिए अंतिम मंजूरी ले सकते हैं।  

ये भाी पढ़ें :- Akhilesh Yadav Statement : बीजेपी में अब नहीं बचा करंट, अगले चुनाव में जनता धो पटककर सुखा देगी

Home » Karnataka Politics : दोपहर 3:00 बजे इस्तीफा देंगे सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार के नाम पर लगी मुहर

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।