Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो

प्रदेश के नवनिर्माण में श्रम शक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का है प्रयास: तरूण भनोत

65 वर्ष के श्रमिकों को 1200 रुपए प्रति माह, 10 लाख का बीमा और 25 लाख का निःशुल्क उपचार देने की कांग्रेस की योजना

जबलपुर।

कांग्रेस प्रत्याशी तरुण भनोत ने इंदिरा गांधी वार्ड में जनसंवाद कर जनसमर्थन मांगा। इंदिरा गांधी वार्ड के अंतर्गत बीटी तिराहा, गंगा सागर, शुक्ला नगर, केवट मोहल्ला, नारायण नगर, गुलौआ चौक क्षेत्र में वृहद जनसम्पर्क किया गया। विधायक तरुण भनोत ने नागरिकों से कहा कि असंगठित क्षेत्र में सबसे बड़े वर्कफोर्स के रूप में श्रमिक और मजदूर प्रदेश में काम कर रहे है, किंतु उनके बच्चों की शिक्षा, परिवार के स्वास्थ्य और उनके भरण-पोषण के लिए सरकार की उदासीनता और नीतियों के अभाव में इनका जीवन त्रासदियों और तमाम रोजमर्रा की चुनौतियों से भरा हुआ है। इन श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए पिछले 18 वर्षों के भाजपा शासनकाल में कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया। कांग्रेस पार्टी द्वारा अपने वचन पत्र में प्रदेश के नवनिर्माण में श्रम शक्ति की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

भनोत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने वचन पत्र के माध्यम से संबल योजना के लाभ से वंचित श्रमिकों का शत प्रतिशत पंजीकरण, असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक जिनमें फुटपाथ विक्रेता, फुटकर विक्रेता, घरेलू कामकाजी महिलाएं, मंडी के हम्माल, रेलवे के कुलीगण, खेतिहर मजदूर, मछुआरा श्रमिक, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर प्लम्बर, मिस्त्री, बढ़ई, शिल्पकार, चरवाहा, वन श्रमिक, बीड़ी श्रमिक, वाहन चालक, परिचालक सभी तरह के मैकेनिक, रिक्शा चालक, हाथ ठेला चालक को नया सवेरा योजना के तहत 500 रुपए में गैस सिलिंडर, प्रसूति अवकाश 10 हजार रुपए, अंत्येष्टि एवं अस्थि विसर्जन के लिए 10 हजार रुपए, आकस्मिक निधन के बाद आश्रितों को 10 लाख रुपए की बीमा सहायता, 25 लाख रुपए तक निःशुल्क उपचार, बच्चों को निःशुल्क शिक्षा एवं छात्रवृत्ति के साथ ही भूमिहीन और आवासहीन लोगों को प्राथमिकता पर आवास आवंटन किया जाना शामिल है।

भनोत ने बताया कि वचन पत्र में 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी प्रकार के श्रमिकों को 1200 रुपए प्रतिमाह बतौर सम्मान राशि देने का प्रावधान रखा गया है और उन्हें सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत भविष्य निधि के खाते खोलने और अंशदायी पेंशन का लाभ भी दिया जायेगा। उनके स्वास्थ्य की चिंता सरकार करेगी और दुर्घटना में श्रमिक की मौत होने पर उनके आश्रितों को 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा का लाभ निश्चित रूप से श्रम शक्ति से जुड़े लोगों के आत्मसम्मान के लिए ऐतिहासिक निर्णय होगा। जनसम्पर्क के दौरान विशेष रूप से कांग्रेस पदाधिकारी सलिल चौकसे, रिकी वर्मा, सचिन बाजपेई, सत्येन्द्र पचौरी, मनोज पाटकर, मनोज सेन, प्रकाश पटेल, सुधीर विश्वकर्मा के साथ ही क्षेत्रीयजन भी उपस्थित रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।