Monday, 12 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सुनील भारती मित्तल को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानिए भारत-फ्रांस संबंधों में क्या है उनका योगदान Flipkart Sale: iPhone 17 Pro पर 55 हजार तक की बचत का मौका, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पूरी डिटेल जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रदर्शन स्थल! दिल्ली पुलिस ने बताए तीन वैकल्पिक स्थान, फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल CJI ने किया मुलाकात से इनकार, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष ने निकाला मार्च, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बढ़ा सियासी टकराव गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाया भारत का नाम, दो खिताब किए अपने नाम गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सुनील भारती मित्तल को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानिए भारत-फ्रांस संबंधों में क्या है उनका योगदान Flipkart Sale: iPhone 17 Pro पर 55 हजार तक की बचत का मौका, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पूरी डिटेल जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रदर्शन स्थल! दिल्ली पुलिस ने बताए तीन वैकल्पिक स्थान, फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल CJI ने किया मुलाकात से इनकार, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष ने निकाला मार्च, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बढ़ा सियासी टकराव गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाया भारत का नाम, दो खिताब किए अपने नाम गुरुग्राम में स्टेम सेल थेरेपी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन भारत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर डॉ. चरणजीत सिंह की अंतरराष्ट्रीय अपील

जेबीटी मरेल ने फूड प्रोसेसिंग में इनोवेशन करने के लिए भारत में ग्लोबल प्रोडक्शन सेंटर का उद्घाटन किया

फूड प्रोसेसिंग टेक्‍नोलॉजी में ग्‍लोबल लीडर, जेबीटी मरेल ने आज भारत में अपने ग्लोबल प्रोडक्शन सेंटर (जीपीसी) का उद्घाटन किया। यह कंपनी के भारतीय और एशिया-पेसिफिक बाजारों को विश्व-स्तरीय समाधान प्रदान करने की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जेबीटी मारेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, विवान कोहली औद्योगिक एस्टेट, ओल्ड मुंबई पुणे हाईवे, नायगांव, तालुका- मावल, वडगांव, पुणे में नई सुविधा का उद्घाटन जेबीटी मारेल के सीईओ ब्रायन डेक, ऑगस्टो रिज़ोलो, ईवीपी – एपीएससी और लैटिन अमेरिका, प्रिपेयर्ड फूड्स के ईवीपी बॉब पेट्री और जैक मार्टिन , ईवीपी – सप्लाई चेन ऑफिसर ने किया। डीएफ एंड एच एशिया-प्रशांत के वरिष्ठ निदेशक मैनुअल कॉफमैन, प्रिपेयर्ड फूड्स के वरिष्ठ निदेशक पेर फ्रीबर्ग, दक्षिण एशिया के उपाध्यक्ष विक्रम मुलमुले, जेबीटी मारेल के दक्षिण एशिया उपमहाद्वीप के संचालन प्रबंधक शिवेंद्र सिंह, आदि भी उपस्थित थे।

जीपीसी को उत्पादन बढ़ाने और क्षेत्र में कुशल व पर्यावरण के अनुकूल फूड प्रोसेसिंग की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने वाली आधुनिक तकनीकों को दिखाने के लिए बनाया गया है।

इस समारोह में, ऑगस्टो रिज़ोलो, ईवीपी – एपीएससी और लैटिन अमेरिका , ने कहा, “भारत में ग्लोबल प्रोडक्शन सेंटर हमारे लिए एक एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है और यह फूड प्रोसेसिंग में इनोवेशन को बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। यह सेंटर न केवल दक्षिण एशिया में हमारे ग्राहकों के लिए वैश्विक विशेषज्ञता को करीब लाता है, बल्कि भारत को व्यापक एशिया क्षेत्र की सेवा करने वाले उन्नत समाधानों के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करता है।”

जेबीटी मरेल ने फूड प्रोसेसिंग में इनोवेशन करने के लिए भारत में ग्लोबल प्रोडक्शन सेंटर का उद्घाटन किया

भारत की फूड प्रोसेसिंग इंडस्‍ट्री दुनिया के सबसे बड़े उद्योगों में से एक है, और मैन्‍युफैक्‍चरिंग जीडीपी में इसका लगभग 12% का योगदान है और इसमें 80 लाख से अधिक लोगों को नौकरियां मिली हुई हैं। उपभोक्ताओं के बीच पैकेज्ड और रेडी-टू-ईट खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग, साथ ही मेक इन इंडिया और फूड प्रोसेसिंग के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) स्कीम जैसे सरकारी पहलों ने भारत को इनोवेशन के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में तेजी से स्थापित किया है।

जेबीटी मरेल का नया जीपीसी इस वृद्धि को सहयोग देने के लिए महत्‍वपूर्ण लोकेशन पर स्थित है। यह भारतीय कंपनियों को उन्‍नत और स्‍थायी समाधान मुहैया कराता है और साथ ही एशिया क्षेत्र के लिए एक एक्‍सपोर्ट बेस के रूप में कार्य करता है।

इस लॉन्च के साथ, जेबीटी मरेल ने अपने उद्देश्य “खाद्य के भविष्य को बदलना” को दोहराया है और विश्व के सबसे गतिशील खाद्य बाजारों में इनोवेशन, सस्‍टेनेबिलिटी और ग्राहक-केंद्रित विकास पर अपना फोकस मजबूत किया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।