Tuesday, 28 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एचआरडीएस इंडिया ने हिंसा और पुलिस पर हमलों की कड़ी निंदा की CJP के बाद फतेहपुर में ‘Gen Alpha’ का प्रदर्शन, छात्रों ने की विद्यालय से मूलभूत सुविधाओं की मांग NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI काउंसल की गैरमौजूदगी पर CJP ने उठाए सवाल बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब मिलेगा दिल्ली में लिट्टी-चोखा से लेकर सत्तू तक का असली स्वाद PoK में चुनाव से पहले हिंसा ने बढ़ाई चिंता, रावलकोट से मीरपुर तक तनाव के बीच हो रही वोटिंग, अब तक 20 की मौत RBI का बड़ा कदम, ₹10 और ₹20 के Polymer Notes का होगा फील्ड ट्रायल स्थगित हुआ जस्टिस एच.आर. खन्ना मेमोरियल लेक्चर, CJI सूर्यकांत बनने वाले थे मुख्य अतिथि E20 Controversy: नितिन गडकरी ने Deepfake के खिलाफ उठाया कानूनी कदम, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी मुकदमे की इजाजत एचआरडीएस इंडिया ने हिंसा और पुलिस पर हमलों की कड़ी निंदा की CJP के बाद फतेहपुर में ‘Gen Alpha’ का प्रदर्शन, छात्रों ने की विद्यालय से मूलभूत सुविधाओं की मांग NEET Paper Leak Case: फास्ट-ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, CBI काउंसल की गैरमौजूदगी पर CJP ने उठाए सवाल बिहार भवन कैंटीन का उद्घाटन, अब मिलेगा दिल्ली में लिट्टी-चोखा से लेकर सत्तू तक का असली स्वाद PoK में चुनाव से पहले हिंसा ने बढ़ाई चिंता, रावलकोट से मीरपुर तक तनाव के बीच हो रही वोटिंग, अब तक 20 की मौत RBI का बड़ा कदम, ₹10 और ₹20 के Polymer Notes का होगा फील्ड ट्रायल स्थगित हुआ जस्टिस एच.आर. खन्ना मेमोरियल लेक्चर, CJI सूर्यकांत बनने वाले थे मुख्य अतिथि E20 Controversy: नितिन गडकरी ने Deepfake के खिलाफ उठाया कानूनी कदम, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी मुकदमे की इजाजत

नेट्स में आग उगल रहे हैं जसप्रीत बुमराह, वापसी को तैयार

नई दिल्ली।

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबी चोट से उबरने के बाद अपनी पूरी फिटनेस हासिल करने के करीब हैं। अगले महीने आयरलैंड दौरे के साथ उनकी टीम में वापसी की संभावना है। एक रिपोर्ट के अनुसार मार्च में पीठ की सर्जरी कराने और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में सफलतापूर्वक रीहैबिलिटेशन के बाद बुमराह ने पिछले महीने गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है। साथ ही वह धीरे-धीरे पूरी क्षमता से गेंदबाजी की तरफ लौट रहे हैं।

एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण की निगरानी में वह अपना रिहैब कर रहे हैं। वह इन दिनों नेट्स पर पूरे जोश के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं। वह रोजाना 8-10 ओवर गेंदबाजी कर रहे हैं। उनका गेंदबाजी करते हुए अब एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उस वीडियो में बुमराह अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

आयरलैंड दौरे पर दिख सकते हैं बुमराह

चयनकर्ता और टीम प्रबंधन सितंबर में एशिया कप के लिए बुमराह को शामिल करना चाह रहे थे, लेकिन पिछले कुछ सप्‍ताह में उन्होंने जो प्रगति की है उसका मतलब है कि वह अगले महीने भारतीय टीम के साथ आयरलैंड की यात्रा कर सकते हैं। उनकी यात्रा पर फैसला आने वाले दिनों में लिया जाएगा। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उन्‍हें जिस तरह की चोट थी उसे देखते हुए बुमराह के मामले में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है।

सितंबर 2022 से हैं चोटिल

जसप्रीत बुमराह पिछले साल सितंबर से ही क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘…बुमराह को नेट्स पर कोई परेशानी नहीं दिख रही है। वह रोजाना ट्रेनिंग कर रहे हैं। ऐसे संकेत हैं कि बुमराह एनसीए में कुछ अभ्यास मैच भी खेल सकते हैं, जहां शिविर चल रहे हैं। एशिया कप और आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप से पहले यह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक शुभ समाचार है।

अक्टूबर में होगा वर्ल्डकप का आगाज

भारत अक्टूबर-नवंबर में होने वाले विश्‍व कप की मेजबानी कर रहा है। इस बीच एक अन्य भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा, जिनकी लम्बर स्ट्रेस फ्रैक्चर की सर्जरी हुई थी, ने दोबारा गेंदबाजी शुरू कर दी है। 27 वर्षीय तेज गेंदबाज चोट के कारण आईपीएल 2023 से चूक गए थे। आखिरी बार उन्होंने अगस्त 2022 में जिम्बाब्वे में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया था। तब से वह स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं, जिसके बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। फिलहाल प्रसिद्ध का अगले महीने आयरलैंड दौरे पर खेलना तय नहीं है। वह एशिया कप में खेल सकते हैं। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर, जिन्होंने बार-बार होने वाली पीठ की चोट के लिए सर्जरी करवाई थी, वो भी अपना रिहैब पूरा करने के बाद फिर से बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस साल फरवरी-मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट के दौरान चोट लगने के बाद केकेआर के कप्तान आईपीएल 2023 नहीं खेल पाए थे। अगर वह फिट हो गए तो अय्यर आयरलैंड के दौरे पर जा सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।