Friday, 25 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला बिहार में सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल तमिलनाडु के एक स्कूल के नाश्ते में निकली छिपकली, 36 छात्र हुए अस्पताल में भर्ती अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ‘Real Kashmir Football Club’ का जलवा, Emmy Awards के लिए नॉमिनेट हुई सिरीज Nikon Z5IIC Announced: 15 सीन मोड्स और फिश डिटेक्शन जैसे फीचर्स से लैस, फुल-फ्रेम कैमरा अब होगा पहले से और भी आसान CEC ज्ञानेश कुमार पर अवमानना कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट के फैसलों की कथित अनदेखी का आरोप CSK पर फिर मंडराए फिक्सिंग के बादल, प्लेइंग XI लीक से लेकर कथित सट्टेबाजी नेटवर्क तक जानिए पूरा मामला बिहार में सिंगल विंडो पोर्टल लॉन्च, 9 विभागों की 62 सेवाएं एक मंच पर अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप: मिश्रित टीम एयर पिस्टल में वंशिका-चिराग का गोल्ड, भारत शीर्ष पर कायम

नई दिल्ली/काहिरा, न्यूज ऑफ द डे

मिस्र की राजधानी काहिरा में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय निशानेबाजों का दबदबा लगातार बरकरार है। शनिवार को 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में वंशिका चौधरी और चिराग शर्मा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत की गोल्ड मेडल संख्या पांच हो गई और टीम पदक तालिका में पहले स्थान पर मजबूती से काबिज है।

फाइनल मुकाबले में वंशिका-चिराग की जोड़ी ने 484.3 अंक हासिल कर ‘इंडिविजुअल न्यूट्रल एथलीट्स’ (AIN) की जोड़ी अलीअक्सांद्रा पियात्रोवा और मिकिता दौबाश को 467.6 अंकों पर रोक दिया। भारतीय जोड़ी ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और निर्णायक क्षणों में सटीक निशाने लगाते हुए मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया। इसी स्पर्धा में भारत की दूसरी जोड़ी मोहिनी सिंह और हिमांशु राणा ने भी निराश नहीं किया। दोनों ने 407.4 अंक जुटाकर कांस्य पदक हासिल किया, जिससे इस इवेंट में भारत का दबदबा पूरी तरह साफ नजर आया।

इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में भी भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया था। वंशिका और चिराग ने 582 अंकों के साथ 14 टीमों में पहला स्थान हासिल किया था, जबकि मोहिनी और हिमांशु 568 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। वंशिका चौधरी के लिए यह टूर्नामेंट खास रहा है। उन्होंने इससे पहले महिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता था। वहीं चिराग शर्मा ने भी अपना दूसरा पदक हासिल किया, इससे पहले वह जूनियर पुरुष एयर पिस्टल में कांस्य जीत चुके हैं।

इधर, ट्रैप स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ियों ने फाइनल तक जगह बनाई। पुरुष वर्ग में जुहैर खान ने 115 अंक के साथ छठे स्थान पर रहकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि महिला वर्ग में भाव्या त्रिपाठी ने 108 अंक जुटाकर अंतिम दौर में जगह बनाई। हालांकि फाइनल में दोनों खिलाड़ी पदक से चूक गए। भाव्या महिला ट्रैप फाइनल में आठवें स्थान पर रहीं, जहां इटली की मार्टिना मोंटानी ने 30 में से 26 हिट के साथ नया जूनियर विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता। पुरुष वर्ग में फ्रांस के एजेज थॉमस ने 28 हिट के साथ रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड अपने नाम किया, जबकि जुहैर सातवें स्थान पर रहे। काहिरा में जारी इस प्रतियोगिता में भारत अब तक कुल 14 पदक जीत चुका है। इनमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य शामिल हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।