Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल

क्रिकेटर मयंक अग्रवाल इंडिगो फ्लाइट की सीट पर पहले से रखे पाउच को पेय पदार्थ समझ पी गए, हुई तबियत खराब, साजिश की दर्ज कराई शिकायत

नई दिल्ली।

क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को नई दिल्ली के लिए उड़ान भरने को तैयार विमान में बीमार पड़ने के बाद अगरतला में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। मयंक ने किसी साजिश का आरोप लगाते हुए पुलिस में एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पानी समझकर एक पाउच से एक पेय पदार्थ पीया था जो इंडिगो एयरलाइन के विमान में उनकी सीट पर रखा था। इसे पीने के बाद वे बीमार पड़ गए। माना जाता है कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

मयंक ने अपने प्रबंधक के जरिए पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। पश्चिम त्रिपुरा के पुलिस अधीक्षक किरन कुमार ने बताया, ‘‘मयंक अग्रवाल एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। अब उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके प्रबंधक ने मामले की जांच के लिए एनसीसीपीएस (न्यू कैपिटल कॉम्प्लेक्स पुलिस थाने) में एक शिकायत दर्ज करायी है। उनके प्रबंधक ने कहा है कि जब वह विमान में बैठ रहे थे तो उनके सामने एक पाउच
रखा था। उन्होंने उसमें से थोड़ा-सा पेय पदार्थ पीया लेकिन अचानक उनके मुंह में जलन होने लगी और वह कुछ बोल भी नहीं पाए और उन्हें आईएलएस अस्पताल लाया गया। उनके मुंह में सूजन और छाले थे। हालांकि उनकी हालत स्थिर है।’’

राज्य स्वास्थ्य सचिव किरन गिट्टे ने कहा, ‘‘पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज कर ली है और हम मामले की जांच करेंगे। उनके प्रबंधक के अनुसार वह कल बेंगलुरु जाएंगे और इस बीच अगरतला में जो भी अच्छा इलाज होगा, हम उन्हें उपलब्ध कराएंगे।’’ आईएलएस अस्पताल की ओर से प्रबंधक मनोज कुमार देबनाथ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि क्रिकेटर को ‘‘मुंह में थोड़ी जलन हुई और उनके होंठ सूज गए हैं।’’कहा गया है, ‘‘आपातकालीन विभाग में अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा जांच किए जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया। अब उनकी हालत स्थिर है और उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।’’

खतरे से बाहर मयंक

32 साल के मयंक ने भारत के लिए 21 टेस्ट खेले हैं। वह सोमवार को त्रिपुरा के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज करने वाली कर्नाटक की टीम की अगुवाई कर रहे थे। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के एक अधिकारी ने मामले की अधिक जानकारी दिए बिना बताया, ‘‘वह (मयंक) किसी भी तरह के खतरे में नहीं है। वह फिलहाल अगरतला के एक अस्पताल में निगरानी में हैं और डॉक्टरों से अपडेट मिलने के बाद हम उसे वापस बेंगलुरु ले जाएंगे। उम्मीद है कि हमें आज रात तक उसके बारे में अपडेट मिल जायेगा ।’’

रेलवे के खिलाफ नही खेलेंगे मयंक

हालांकि मयंक सूरत में रेलवे के खिलाफ टीम का अगला रणजी ट्रॉफी मैच नहीं खेलेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘वह कर्नाटक के अगले मैच (दो फरवरी से सूरत में रेलवे के खिलाफ) में नहीं खेलेंगे। लेकिन उसके अलावा उड़ रही अफवाह में कोई सच्चाई नहीं है। वह अब स्थिर हैं, और हम डॉक्टरों और राज्य के अन्य अधिकारियों के संपर्क में हैं।’’ उम्मीद है कि निकिन जोस अगले मैच में टीम की कप्तानी संभालेंगे क्योंकि क्यों वह नामित उप-कप्तान हैं।

इंडिगो ने क्या कहा?

विमान कंपनी इंडिगो ने एक बयान जारी किया, जिसमें मेडिकल इमरजेंसी का कारण नहीं बताया गया। इंडिगो की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘अगरतला से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 5177 को विमान में एक आपातकालीन चिकित्सा स्थिति के कारण अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा। यात्री को उतार दिया गया और आगे की चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल ले जाया गया। विमान ने शाम चार बजकर 20 मिनट पर अपने गंतव्य के लिए फिर से उड़ान भरी।’’

बता दें कि मयंक ने त्रिपुरा के खिलाफ दोनों पारियों में 51 और 17 रन बनाये थे। वह टीम के अगले मैच के लिए दिल्ली होते हुए सूरत जाने के लिए विमान में चढ़े थे। त्रिपुरा क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘टीम विमान में थी और मयंक को बेचैनी महसूस होने लगी और उन्होंने विमान में कई बार उल्टी भी कर दी। वह इसके बाद विमान से उतर गये। केएससीए से एमआर शाहवीर तारापोर ने फोन किया और हमने अपने दो प्रतिनिधियों को तुरंत आईएलएस अस्पताल भेजा। वह निगरानी में है और हमें बताया गया है कि डॉक्टर कुछ जांच कर रहे हैं। अब इस बारे में कई बातें कही जा रही है कि उन्होंने क्या पिया होगा।’’जब वह यात्रा करने की स्थिति में होंगे तो बेंगलुरु रवाना होंगे। कई सूत्रों ने कहा कि अग्रवाल ने शायद किसी पारदर्शी तरल पदार्थ को पानी समझ कर पी लिया, जिसके बाद उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।