Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

जीकेयू में एआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न, अमेरिका की फ्रेंड्स यूनिवर्सिटी के साथ हुआ शैक्षणिक समझौता


23 देशों के 505 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, संयुक्त शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर

गुरु काशी विश्वविद्यालय (जीकेयू) के फैकल्टी ऑफ कंप्यूटिंग ने “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नवाचार और अनुप्रयोग” विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इस आयोजन में अमेरिका की फ्रेंड्स यूनिवर्सिटी, बांग्लादेश की ढाका इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, नेपाल की काठमांडू यूनिवर्सिटी और इथियोपिया की गम्बेला यूनिवर्सिटी समेत 23 देशों और भारत के 11 राज्यों से कुल 505 शोधकर्ता और विद्यार्थी शामिल हुए।

सम्मेलन का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रोफेसर (डॉ.) मदन मोहन गोयल (पूर्व कुलपति, जगन्नाथ यूनिवर्सिटी, जयपुर) ने किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को “नीडनामिक्स” के साथ जोड़कर मानवता के हित में उपयोग करना समय की आवश्यकता है। एआई के विवेकपूर्ण प्रयोग से समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सकता है।

कार्यक्रम के दौरान जीकेयू और अमेरिका की फ्रेंड्स यूनिवर्सिटी के बीच अकादमिक और अनुसंधान सहयोग के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता (एमओयू) भी संपन्न हुआ। इस समझौते के तहत संयुक्त शोध, शिक्षा आदान-प्रदान और नवाचार गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

चांसलर गुरलाभ सिंह सिद्धू ने सम्मेलन में कहा कि गुरु काशी यूनिवर्सिटी एआई और मशीन लर्निंग में विश्वस्तरीय शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों में दक्ष बनाना है।

वहीं, कुलपति डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज मानव जीवन के हर क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है। यदि इसका सही दिशा में उपयोग किया जाए, तो इससे रोजगार के नए अवसर और विकास की असीम संभावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं।

जीकेयू में एआई पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न, अमेरिका की फ्रेंड्स यूनिवर्सिटी के साथ हुआ शैक्षणिक समझौता

फ्रेंड्स यूनिवर्सिटी के डॉ. भार्गव ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि एआई परमाणु ऊर्जा की तरह है — यदि इसका सकारात्मक उपयोग हो तो यह मानवता के लिए वरदान बन सकता है, अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।

सम्मेलन के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत पोस्टर और प्रोजेक्ट्स ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा भर दी। गुरु काशी यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा निर्मित रोबोटिक मॉडल को प्रथम पुरस्कार मिला, जिसे फ्रेंड्स यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने विशेष सराहना दी।

स्कूली छात्रों के लिए आयोजित प्रस्तुति प्रतियोगिता में संस्कार स्कूल, तलवंडी साबो ने पहला स्थान प्राप्त किया। सिल्वर ऑक्स स्कूल, बठिंडा की अनन्या गुप्ता ने दूसरा और रबाब सिद्धू ने तीसरा स्थान हासिल किया। “शिक्षा में एआई” विषय पर हुई प्रतियोगिता में संस्कार स्कूल ने प्रथम, अर्शप्रीत कौर ने द्वितीय और मनप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

सम्मेलन के दौरान 28 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय सलाहकार बोर्ड ने आगामी आईसीआईएआई 2025 सम्मेलन की रूपरेखा भी तैयार की, जो गुरु काशी विश्वविद्यालय के लिए भविष्य में एक नई उपलब्धि साबित होगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।