Friday, 28 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एमईआरआई कॉलेज में टीवी एंकरिंग और करियर अवसरों पर एक्सपर्ट टॉक ₹22,006 करोड़ के दावे पर सिर्फ ₹6.5 करोड़ भुगतान, NCLT ने सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया में की बड़ी कटौती 27 अगस्त 1896: जब सिर्फ 38 मिनट में खत्म हो गई इतिहास की सबसे छोटी जंग, जानिए एंग्लो-जांजीबार युद्ध की पूरी कहानी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों की टीम इंडिया में एंट्री, U-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बनाई जगह SAD-BJP गठबंधन पर सियासी घमासान शुरु, भगवंत मान बोले- ‘अकाली बीजेपी के साथ जाने के लिए भीख मांग रहे’ नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड की तबाही में 160 से ज्यादा मौतें, करीब 300 भारतीयों के भी लापता होने की खबर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा से पहले डॉ. के. ए. पॉल ने धर्मों के बीच समानता का आह्वान किया MERI समूह ने दिखाई भारत की स्पेस-मैरीटाइम शक्ति की नई राह, 2047 के आर्थिक लक्ष्य पर फोकस एमईआरआई कॉलेज में टीवी एंकरिंग और करियर अवसरों पर एक्सपर्ट टॉक ₹22,006 करोड़ के दावे पर सिर्फ ₹6.5 करोड़ भुगतान, NCLT ने सुभाष चंद्रा की व्यक्तिगत दिवालिया प्रक्रिया में की बड़ी कटौती 27 अगस्त 1896: जब सिर्फ 38 मिनट में खत्म हो गई इतिहास की सबसे छोटी जंग, जानिए एंग्लो-जांजीबार युद्ध की पूरी कहानी राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों की टीम इंडिया में एंट्री, U-19 ऑस्ट्रेलिया सीरीज में बनाई जगह SAD-BJP गठबंधन पर सियासी घमासान शुरु, भगवंत मान बोले- ‘अकाली बीजेपी के साथ जाने के लिए भीख मांग रहे’ नेपाल में भीषण फ्लैश फ्लड की तबाही में 160 से ज्यादा मौतें, करीब 300 भारतीयों के भी लापता होने की खबर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अमेरिकी यात्रा से पहले डॉ. के. ए. पॉल ने धर्मों के बीच समानता का आह्वान किया MERI समूह ने दिखाई भारत की स्पेस-मैरीटाइम शक्ति की नई राह, 2047 के आर्थिक लक्ष्य पर फोकस

उत्तम नगर में खुला इन्दिरा आईवीएफ का नया फर्टिलिटी क्लिनिक

भारतभर में 169 क्लिनिकों का नेटवर्क संचालित कर रहा इन्दिरा आईवीएफ, उत्तम नगर सेंटर के साथ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत बना रहा है

भारत की सबसे बड़ी फर्टिलिटी चेन में से एक इन्दिरा आईवीएफ ने दिल्ली में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए उत्तम नगर में नया क्लिनिक खोला है। यह सेंटर विशाल मेगा मार्ट के पास, ब्लॉक-जी1, थर्ड फ्लोर, मेट्रो पिलर संख्या 675 पर स्थापित किया गया है।

उद्घाटन समारोह में विधायक पवन शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान इन्दिरा आईवीएफ के एमडी नितिज मुर्डिया, पटेल नगर सेंटर हेड डॉ. अरविंद वैद और उत्तम नगर सेंटर हेड डॉ. कनिका जैन भी उपस्थित रहे।

विधायक पवन शर्मा ने कहा, “उत्तम नगर में फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता उन लोगों के लिए सहायक सिद्ध होगी जिन्हें अब तक इलाज के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इस क्लिनिक के माध्यम से इस क्षेत्र के अधिक लोग विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे और आवश्यक केयर प्राप्त कर सकेंगे।”

नितिज मुर्डिया ने कहा, “हमारा हर नया क्लिनिक इस प्रयास से प्रेरित होता है कि फर्टिलिटी सेवाएं अधिक सुलभ हों। उत्तम नगर सेंटर इसी दिशा में एक और कदम है, जो यह सुनिश्चित करता है कि लोग अपने आसपास ही विश्वसनीय उपचार प्राप्त कर सकें।”

डॉ. अरविंद वैद ने कहा, “लोग अक्सर फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की शुरुआत करने में संकोच करते हैं, खासकर जब उन्हें इसके लिए दूर शहरों की यात्रा करनी पड़े। उत्तम नगर क्लिनिक के उद्घाटन के साथ हम इस झिझक को कम करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि मरीज को स्थानीय स्तर पर अपनी समस्याओं का उचित समाधान प्राप्त हो सके।”

डॉ. कनिका जैन ने कहा, “फर्टिलिटी उपचार लेना कई लोगों के लिए एक मुश्किलभरा अनुभव हो सकता है। इस क्लिनिक में हमारा प्रयास रहेगा कि मरीज को हर स्टेज पर ऐसा वातावरण प्रदान किया जाए, जहाँ वे खुद को पूरी तरह से सूचित और आश्वस्त महसूस करें।”

मार्च 31, 2025 तक 169 क्लिनिकों का नेटवर्क बना चुकी इन्दिरा आईवीएफ, इस नए सेंटर के साथ दिल्लीवासियों को आधुनिक रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर और बेहतर पहुंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।