Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील

कांगड़ा में उम्मीद की नई किरण: इंदिरा आईवीएफ सेंटर का शुभारंभ, संतान सुख की राह होगी आसान

इंदिरा आईवीएफ ने हिमाचल प्रदेश में अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए कांगड़ा में एक नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया है। यह पहल उन दंपतियों के लिए एक राहत लेकर आई है, जो संतान सुख पाने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। अत्याधुनिक तकनीकों से लैस यह केंद्र विशेषज्ञ परामर्श और उपचार प्रदान करेगा, जिससे निःसंतान दंपतियों को आशा की नई किरण मिलेगी।

इस सेंटर के उद्घाटन समारोह में धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं से प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और उचित चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा, “मां बनना हर महिला का सपना होता है। यदि किसी को संतान प्राप्ति में कठिनाई हो रही है, तो उसे विशेषज्ञ सलाह लेनी चाहिए और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का उपयोग करना चाहिए। जागरूकता फैलाकर हम अधिक महिलाओं को सही मार्गदर्शन और सहयोग दे सकते हैं।”

इस अवसर पर इंदिरा आईवीएफ की ज़ोनल क्लीनिकल डायरेक्टर डॉ. रीमा सिरकार, इंदिरा आईवीएफ कांगड़ा की सेंटर हेड एवं एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. प्रज्ञा मिश्रा, तथा अन्य वरिष्ठ विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

इंदिरा आईवीएफ का यह नया केंद्र एडवांस्ड असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (ART) से सुसज्जित है, जहां प्रत्येक दंपति को उनकी ज़रूरत के अनुसार व्यक्तिगत और वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इंदिरा आईवीएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सह-संस्थापक, नितिज मुरडिया ने इस विस्तार को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा, “फर्टिलिटी केयर केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सही मार्गदर्शन और भावनात्मक समर्थन देना भी उतना ही आवश्यक है। कांगड़ा में सेंटर खोलकर हम अधिक लोगों को उनकी प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़े फैसले लेने में मदद करना चाहते हैं।”

डॉ. रीमा सिरकार ने बताया कि चिकित्सा क्षेत्र में नई तकनीकों के आने से फर्टिलिटी ट्रीटमेंट की सफलता दर में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा, “आधुनिक प्रजनन उपचार न केवल प्रभावी हैं, बल्कि अब अधिक से अधिक दंपतियों को माता-पिता बनने का सपना पूरा करने में मदद कर रहे हैं। इंदिरा आईवीएफ कांगड़ा में हम प्रत्येक दंपति को विश्वास और संवेदनशीलता के साथ सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

इसी क्रम में, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा ने जानकारी दी कि इंदिरा आईवीएफ अब तक 160 शहरों में 1.6 लाख से अधिक सफल आईवीएफ प्रेग्नेंसी में सहयोग कर चुका है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा में सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य आधुनिक फर्टिलिटी ट्रीटमेंट को जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।

इंदिरा आईवीएफ अपनी निरंतर विस्तारित सेवाओं के माध्यम से यह सुनिश्चित कर रहा है कि देशभर में संतान सुख की चाह रखने वाले दंपतियों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं, नवीनतम तकनीक और विशेषज्ञ मार्गदर्शन मिले।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।