Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, जानें रूट, सुविधाएं और टिकट की पूरी जानकारी IPL Expansion 2028: आईपीएल में शामिल हो सकती हैं 2 नई टीमें, 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है कीमत Tata iPhone Factory Accident: तमिलनाडु में टाटा के प्लांट में जहरीली गैस से 3 कर्मचारियों की मौत, जांच के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था Booker Prize 2026: 81 साल के M. John Harrison ने रचा इतिहास, बने पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक चीनी जासूस के साथ संबंध के आरोप में फंसे Nvidia CEO जेनसन हुआंग, कंपनी पर शेयरधारकों ने किया मुकदमा सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, जानें रूट, सुविधाएं और टिकट की पूरी जानकारी IPL Expansion 2028: आईपीएल में शामिल हो सकती हैं 2 नई टीमें, 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है कीमत Tata iPhone Factory Accident: तमिलनाडु में टाटा के प्लांट में जहरीली गैस से 3 कर्मचारियों की मौत, जांच के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था Booker Prize 2026: 81 साल के M. John Harrison ने रचा इतिहास, बने पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक चीनी जासूस के साथ संबंध के आरोप में फंसे Nvidia CEO जेनसन हुआंग, कंपनी पर शेयरधारकों ने किया मुकदमा

नामीबिया में UPI लॉन्च को लेकर भारत-नामीबिया समझौता, सहयोग के नए युग की शुरुआत

डिजिटल तकनीक, रक्षा और कृषि सहित कई क्षेत्रों में भारत देगा तकनीकी सहायता

नई दिल्ली, 10 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक नामीबिया यात्रा के दौरान भारत और नामीबिया के बीच यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) को लेकर एक अहम लाइसेंसिंग समझौता हुआ। इस करार के तहत नामीबिया जल्द ही UPI आधारित लेनदेन को अपनाने वाला अफ्रीका का पहला देश बन जाएगा।

यह निर्णय नामीबिया की राजधानी विंडहोक में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति डॉ. नेतुम्बो नंदी-एनदैतवाह के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान लिया गया। पीएम मोदी बुधवार सुबह नामीबिया पहुंचे, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ भव्य स्वागत मिला।

इस महत्वपूर्ण मौके पर राष्ट्रपति एनदैतवाह ने प्रधानमंत्री मोदी को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एन्शिएंट वेल्वित्शिया मिराबिलिस’ प्रदान किया। यह सम्मान नामीबिया के प्रतीक माने जाने वाले वेल्वित्शिया पौधे के नाम पर आधारित है, जो दीर्घायु, धैर्य और संघर्ष का प्रतीक है। पीएम मोदी ने यह सम्मान भारत और नामीबिया की जनता को समर्पित किया।

प्रधानमंत्री की यह यात्रा वर्ष 1998 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली नामीबिया यात्रा है। इससे पहले वह घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो तथा ब्राजील का दौरा कर चुके हैं—जहां उन्हें इन देशों के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भी मिल चुके हैं। अब तक पीएम मोदी को 27 देशों से शीर्ष नागरिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

बैठक में भारत और नामीबिया ने डिजिटल तकनीक, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, ऊर्जा, क्रिटिकल मिनरल्स, कृषि, स्वास्थ्य और फार्मा सेक्टर में सहयोग को लेकर व्यापक सहमति व्यक्त की। भारत ने नामीबिया को इन क्षेत्रों में तकनीकी मदद और विशेषज्ञता देने की पेशकश भी की है।

यह समझौता न सिर्फ भारत की डिजिटल क्षमताओं को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाता है, बल्कि यह अफ्रीका समेत अन्य विकासशील देशों में भारतीय तकनीक के लिए नए अवसरों के द्वार खोलता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।