Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी के लिए बोली लगाने का फैसला किया

कैबिनेट ने होस्ट कोलेबोरेशन एग्रीमेंट और गुजरात सरकार को अनुदान की मंजूरी दी

नई दिल्ली, भारत ने खेलों की दुनिया में एक बड़ा कदम उठाते हुए 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स (CWG) की मेजबानी के लिए अपनी औपचारिक बोली लगाने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसके तहत, भारत सरकार होस्ट कोलेबोरेशन एग्रीमेंट (HCA) पर हस्ताक्षर करेगी और यदि बोली स्वीकार की जाती है, तो गुजरात सरकार को अनुदान भी उपलब्ध कराएगी।

अहमदाबाद होगा संभावित मेजबान शहर

अहमदाबाद को इस प्रतिष्ठित खेल आयोजन के लिए आदर्श मेजबान शहर माना जा रहा है। यहां विश्व स्तरीय स्टेडियम, अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं और उत्साही खेल संस्कृति मौजूद है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, जो दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है, पहले ही अपनी क्षमता का प्रदर्शन 2023 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप फाइनल की सफल मेजबानी करके कर चुका है।

72 देशों की भागीदारी और बड़े पैमाने पर रोजगार

इस खेल आयोजन में 72 देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में खिलाड़ी, कोच, तकनीकी अधिकारी, पर्यटक और मीडिया कर्मी भारत आएंगे, जिससे स्थानीय व्यवसायों को लाभ होगा और बड़े पैमाने पर राजस्व उत्पन्न होगा।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी से भारत को न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठा मिलेगी बल्कि यह हमारी अर्थव्यवस्था और युवाओं के लिए रोजगार सृजन का एक सुनहरा अवसर होगा।”

पर्यटन, रोजगार और खेल विज्ञान को बढ़ावा

यह आयोजन पर्यटन को बढ़ावा देगा, नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा और खेल विज्ञान, इवेंट ऑपरेशन्स, मैनेजमेंट, लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट कोऑर्डिनेशन, ब्रॉडकास्ट और मीडिया, आईटी व पब्लिक रिलेशन्स जैसे क्षेत्रों में पेशेवरों को अवसर प्रदान करेगा।

राष्ट्रीय गर्व और एकता की मिसाल

इतने बड़े वैश्विक आयोजन की मेजबानी से देश में राष्ट्रीय गर्व और एकता की भावना को भी मजबूती मिलेगी। यह आयोजन युवाओं को खेलों को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और खेलों में भागीदारी को सभी स्तरों पर बढ़ावा देगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।