Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Lung Cancer: दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के आंकड़े चिंताजनक, 6 साल में 913 मरीजों की मौत, जानें लक्षण और बचाव ₹2 करोड़ का हेल्थ इंश्योरेंस कवर, सर्जरी के लिए कंपनी ने दिए सिर्फ ₹7,642; स्टार हेल्थ पर सवाल तेलंगाना हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति से पहले जांच की मांग, डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लिखा पत्र राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत! CBI-ED जांच के आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी नए सिरे से सुनवाई Preet Vihar Gang Rape: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज पर भारत में बढ़ी बैन की मांग, AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता ताज, पहली बार मां बनीं विश्व सुंदरी; भारत की कज़िया टॉप-12 से चूकीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान पवेलियन का दौरा, पारंपरिक कला और तकनीकी नवाचारों को सराहा Lung Cancer: दिल्ली में फेफड़ों के कैंसर के आंकड़े चिंताजनक, 6 साल में 913 मरीजों की मौत, जानें लक्षण और बचाव ₹2 करोड़ का हेल्थ इंश्योरेंस कवर, सर्जरी के लिए कंपनी ने दिए सिर्फ ₹7,642; स्टार हेल्थ पर सवाल तेलंगाना हाईकोर्ट में जज की नियुक्ति से पहले जांच की मांग, डॉ. के. ए. पॉल ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को लिखा पत्र राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत! CBI-ED जांच के आदेश रद्द, इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी नए सिरे से सुनवाई Preet Vihar Gang Rape: दिल्ली के कैफे में युवती से गैंगरेप का आरोप, दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज पर भारत में बढ़ी बैन की मांग, AICWA ने पीएम मोदी को लिखा पत्र Miss Universe 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने जीता ताज, पहली बार मां बनीं विश्व सुंदरी; भारत की कज़िया टॉप-12 से चूकीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया राजस्थान पवेलियन का दौरा, पारंपरिक कला और तकनीकी नवाचारों को सराहा

अगर दिल्ली मेट्रो में की ये गलती तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, सभी रूट पर शुरू हुआ विशेष अभियान

नई दिल्ली।

मेट्रो यात्रिगण कृप्या ध्यान दें! डीएमआरसी अगले 10 दिन तक महिला कोच में एक विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पकड़े जाने वाले लोगों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है। डीएमआरसी ने 1 सितंबर से महिलाओं के लिए आरक्षित कोच में पुरुष यात्रियों की एंट्री रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभी तक 100 से अधिक पुरुष यात्रियों को जुर्माना भुगतना भी पड़ा है। डीएमआरसी ने ऐसा मिल रही शिकायतों के चलते निर्णय लिया है। इस अभियान में डीएमआरसी, सीआईएसएफ और डीएमआरपी शामिल है। जो शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सभी रूटों पर अगले 10 दिनों तक अभियान को चलाएगी।

https://twitter.com/OfficialDMRC/status/1697615924780773601/photo/4


यह विशेष अभियान 10 सितंबर तक चलेगा। अभियान के तहत डीएमआरसी ने महिला कोच से बाहर निकलने वाले कई पुरूष यात्रियों को पकड़ा और उनका चालान भी काटा। महिला कोच में सफर करने वाले यात्रियों के मशीन से चालान काटे जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं के साथ हो रही घटनाओं को देखते हुए डीएमआरसी ने यह अभियान शुरू किया है।

जबकि बीते दिनों मेट्रो कोच में एक शख्स गंदी हरकत कर रहा था। दिल्ली मेट्रो ने महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना मेट्रो के रेड लाइन पर बुधवार रात को हुई थी। युवक की हरकत को देखकर दो यात्रियों ने उसे पकड़ कर शाहदरा स्टेशन नियंत्रक के हवाले कर दिया। मेट्रो पुलिस ने छानबीन करने के बाद आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और सार्वजनिक जगह पर अश्लील हरकत की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच और बयान के लिए पीड़िता की पहचान करने में जुटी है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।