12 रुपए में 5 साल पहले खरीदा होता ये शेयर तो आज कोठियों की लगी होती लाइन!

नई दिल्ली।

शेयर मार्केट में कई कंपनियों के शेयर हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। वहीं कई ऐसे शेयर भी जिनकी वजह से निवेशक इतने मालामाल हो गए कि उनकी जिंदगी ही बदल गई। शेयर बाजार में एक शेयर ऐसा भी है जिसने पिछले 5 सालों में ही अपने निवेशकों को बंपर पैसा कमाकर दिया है। इस शेयर का नाम Remedium Lifecare है। इस शेयर ने पिछले कुछ सालों में ही अपने निवेशकों को इतना रिटर्न दिया है, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था। दरअसल एक वक्त था जब यह शेयर 12 रुपये में शुरू हुआ था। 25 मई 2018 को शेयर की कीमत 12.60 रुपये थी। हालांकि इसके बाद शेयर के दाम में धीरे-धीरे तेजी आई।

4 हजार के पार पहुंचा शेयर

साल 2021 में शेयर पहली बार 100 रुपये के पार पहुंच गया था। हालांकि इस कंपनी के शेयर में बंपर तेजी 2023 में ही देखने को मिली है। साल 2023 की शुरुआत में Remedium Lifecare शेयर के दाम करीब 140 रुपये था। इसके बाद तो शेयर मानो रॉकेट ही बन गया। अब आलम ये है कि Remedium Lifecare शेयर 4000 रुपये के भी पार निकल चुका है। इस शेयर का ऑल टाइम हाई और 52 वीक आई 4547.80 रुपये है। वहीं इसका 52 वीक लो प्राइज 136.15 रुपये है। वहीं पिछले पांच साल में शेयर ने 31981 फीसदी की तेजी दिखाई है। वहीं इस साल 1 जनवरी के बाद से 20 जुलाई तक शेयर के दाम में करीब 2800 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

निवेशक मालामाल

किसी निवेशक ने अगर 5 साल पहले 13 रुपए के भाव में इस कंपनी के 1 लाख शेयर खरीदे हैं तो उसने उस समय 13 लाख रुपए का निवेश किया। वहीं आज की तारीख में अगर इसका भाव 4 हजार रुपए है तो उन 1 लाख शेयरों की कीमत 40 करोड़ रुपए हो जाएगी। ऐसे में निवेशक 13 लाख रुपए का इंवेस्टमेंट कर मालामाल हो चुका होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *