Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
देवास के पत्रकार राजेश मालवीय को मिला डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 MS Dhoni ने बतौर खिलाड़ी IPL को कहा अलविदा! जानिए विकेट के पीछे से खेल पलटने वाले ‘कैप्टन कूल’ के 7 यादगार मास्टरस्ट्रोक भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देने वाली विदेशी कंपनियों के लिए भारत में रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव Bilkis Bano Case: दो दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, फैसले पर बोलीं- मुझे सुने बिना कैसे दिया गया आदेश? नव निर्माण-ए-भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में महिला आरक्षण पर मंथन IITF 2026: बिहार पवेलियन में दिखी विरासत और विकास की झलक राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, पेंशन और सुविधाओं की मांग क्या भारतीय सेना में खत्म होने जा रहा है ब्रिगेडियर का पद? अब कर्नल से सीधे मेजर जनरल बनाने की तैयारी! देवास के पत्रकार राजेश मालवीय को मिला डॉ. अंबेडकर राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 MS Dhoni ने बतौर खिलाड़ी IPL को कहा अलविदा! जानिए विकेट के पीछे से खेल पलटने वाले ‘कैप्टन कूल’ के 7 यादगार मास्टरस्ट्रोक भारतीय ग्राहकों को सेवाएं देने वाली विदेशी कंपनियों के लिए भारत में रजिस्ट्रेशन का प्रस्ताव Bilkis Bano Case: दो दोषियों को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत, फैसले पर बोलीं- मुझे सुने बिना कैसे दिया गया आदेश? नव निर्माण-ए-भारत यूथ पार्लियामेंट 2026 में महिला आरक्षण पर मंथन IITF 2026: बिहार पवेलियन में दिखी विरासत और विकास की झलक राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर पत्रकारों का सम्मान, पेंशन और सुविधाओं की मांग क्या भारतीय सेना में खत्म होने जा रहा है ब्रिगेडियर का पद? अब कर्नल से सीधे मेजर जनरल बनाने की तैयारी!

गुरु काशी यूनिवर्सिटी का मानवीय संकल्प: पहलगाम आतंकी हमले में अनाथ हुए बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देगी यूनिवर्सिटी

हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि, शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी हुई GKU; शिक्षा को बनाया सहानुभूति का माध्यम


कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए क्रूर आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे देश में आक्रोश और शोक की लहर दौड़ गई। इस अमानवीय घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए गुरु काशी यूनिवर्सिटी (GKU) ने एक सराहनीय पहल की है। यूनिवर्सिटी ने ऐलान किया है कि हमले में जिन बच्चों ने अपने पिता को खोया है, उन्हें नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।

इस निर्णय की घोषणा GKU के कुलाधिपति श्री एस. गुरलाभ सिंह सिद्धू ने की। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी का उद्देश्य इन बच्चों को शैक्षणिक सहयोग देकर उनका भविष्य सुरक्षित करना है ताकि विपत्ति की इस घड़ी में वे शिक्षा से वंचित न रह जाएं।

“हम इन बच्चों को अकेला नहीं छोड़ेंगे। उनकी पढ़ाई अब हमारी जिम्मेदारी है,”
– श्री एस. गुरलाभ सिंह सिद्धू, कुलाधिपति, गुरु काशी यूनिवर्सिटी

श्री सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार के आतंकवाद के विरुद्ध सख्त रुख का समर्थन करते हुए कहा कि यह हमला न केवल निर्दोषों पर बल्कि पूरे भारतीय समाज की एकता पर किया गया प्रहार है, जिसका जवाब शिक्षा, सहानुभूति और एकजुटता से दिया जाएगा।

“आतंक फैलाने वाले कभी हमारे हौसले नहीं तोड़ पाएंगे। हम एकजुट रहकर ऐसे प्रयासों को नाकाम करेंगे।”

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और कश्मीरी समाज की सहनशक्ति, भाईचारे और मजबूती की सराहना की है। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया है कि यूनिवर्सिटी ऐसी विभाजनकारी ताकतों का डटकर विरोध करती रहेगी।

गुरु काशी यूनिवर्सिटी ने देश के अन्य शैक्षणिक संस्थानों और नागरिक समाज से भी अपील की है कि वे इस मानवीय पहल में साथ आएं और समाज में एकता, शिक्षा और सेवा की भावना को आगे बढ़ाएं।

ये भी पढ़ें :- आज दोपहर घोषित होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, 54 लाख से ज्यादा छात्रों को मिलेगा इंतजार का जवाब

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।