Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

गुरु काशी विश्वविद्यालय के छात्र ऋषभ यादव ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप में देश को दिलाया स्वर्ण

हरियाणा के युवा खिलाड़ी ने मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में रच दिया इतिहास, चीनी ताइपे को दी मात

गुरुग्राम के होनहार तीरंदाज और गुरु काशी विश्वविद्यालय के एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र ऋषभ यादव ने तीरंदाजी की दुनिया में भारत का नाम रोशन करते हुए अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित उरबनडेल शहर में आयोजित तीरंदाजी वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।

ऋषभ ने यह उपलब्धि मिक्स्ड कंपाउंड इवेंट में अपनी साथी खिलाड़ी सुरेखा वेणम के साथ हासिल की। इस भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीनी ताइपे की टीम को कांटे की टक्कर में 153-151 के स्कोर से पराजित किया।

निर्णायक क्षण में दिखाया साहस, दो परफेक्ट शॉट्स ने दिलाई जीत

फाइनल मुकाबले की शुरुआत में चीनी ताइपे की टीम ने थोड़ी बढ़त बना ली थी, लेकिन अंतिम राउंड में ऋषभ और सुरेखा ने लगातार दो परफेक्ट शॉट्स लगाकर खेल का रुख पलट दिया और भारत को शानदार जीत दिलाई। फाइनल में पहुंचने से पहले भारतीय जोड़ी ने स्पेन, डेनमार्क और स्लोवेनिया जैसी मजबूत टीमों को शिकस्त दी।

विश्वविद्यालय के लिए गर्व का पल

ऋषभ की इस उपलब्धि को गुरु काशी विश्वविद्यालय की खेल नीति की सफलता के रूप में भी देखा जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एस. गुरलाभ सिंह सिद्धू और कुलपति प्रो. (डॉ.) रमेश्वर सिंह ने ऋषभ को बधाई दी और इसे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया।

डॉ. सिंह ने कहा, “यह सिद्ध करता है कि यदि छात्रों को सही मार्गदर्शन और अवसर मिलें, तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन कर सकते हैं।”

दबाव में संयम बना जीत की कुंजी

विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. राजकुमार शर्मा ने फाइनल मुकाबले को मानसिक धैर्य की परीक्षा बताया। उन्होंने कहा, “शुरुआत में थोड़ी कमजोरी जरूर रही, लेकिन ऋषभ और सुरेखा ने दबाव में खुद को संभालते हुए निर्णायक समय पर बेहतरीन प्रदर्शन किया।”

पूरे हरियाणा और देश के लिए गौरव का क्षण

ऋषभ यादव की यह जीत न केवल गुरु काशी विश्वविद्यालय बल्कि पूरे हरियाणा और भारत के लिए गर्व की बात है। यह सफलता इस बात की मिसाल है कि शिक्षा और खेल का समन्वय युवाओं को वैश्विक स्तर पर सफलता दिला सकता है।

ऋषभ की यह स्वर्णिम सफलता आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी, साथ ही देश में तीरंदाजी जैसे खेलों को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें :- कोचिंग सेंटरों की भ्रामक विज्ञापनबाजी पर सख्त हुई CCPA, कई संस्थानों को भेजे नोटिस

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।