Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

Golden Globe Awards 2026 Winners: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘एडोलसेंस’ का जलवा, 16 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास

2026 के अवॉर्ड सीज़न की शुरुआत गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स से हुई, जहां निक्की ग्लेजर की होस्टिंग में ‘एडोलसेंस’, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ जैसे शोज़ और फिल्मों का दबदबा देखने को मिला।

नई दिल्ली: साल 2026 की शुरुआत के साथ ही इंटरनेशनल अवॉर्ड सीज़न की रौनक भी बढ़ गई है। क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स के बाद हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित समारोहों में से एक गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन किया गया। इस साल का यह शानदार इवेंट मशहूर कॉमेडियन निक्की ग्लेजर ने होस्ट किया, जिनके मज़ेदार अंदाज़ ने समारोह को और खास बना दिया।

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में फिल्म और टेलीविजन जगत से जुड़े कई बड़े नाम नॉमिनेशन की रेस में शामिल थे। इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे शो और फिल्मों में ‘एडोलसेंस’, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ शामिल रहे, जिन्होंने अलग-अलग कैटेगरी में कई नॉमिनेशन हासिल किए।

16 साल के ओवेन कूपर ने रचा इतिहास

इस समारोह का सबसे खास पल तब देखने को मिला, जब सीरीज ‘एडोलसेंस’ में शानदार अभिनय करने वाले ओवेन कूपर ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया। महज़ 16 साल की उम्र में ओवेन, सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में गोल्डन ग्लोब जीतने वाले सबसे कम उम्र के अभिनेता बन गए हैं।

‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा

डायरेक्टर पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ इस साल की सबसे बड़ी विनर्स में से एक साबित हुई। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर (म्यूजिकल/कॉमेडी), बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट स्क्रीनप्ले समेत कई अहम अवॉर्ड अपने नाम किए। वहीं, फिल्म में सपोर्टिंग रोल निभाने वाली टेयाना टेलर को भी बेस्ट सपोर्टिंग फीमेल एक्टर का अवॉर्ड मिला।

टिमोथी चालमेट की जीत का सिलसिला जारी

हॉलीवुड स्टार टिमोथी चालमेट ने फिल्म ‘मार्टी सुप्रीम’ के लिए बेस्ट मेल एक्टर (म्यूजिकल/कॉमेडी) का गोल्डन ग्लोब जीता। खास बात यह है कि इससे पहले वह क्रिटिक्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में भी बेस्ट एक्टर का खिताब अपने नाम कर चुके हैं।

टीवी और म्यूजिक कैटेगरी में भी शानदार परफॉर्मेंस

टीवी सेक्शन में ‘एडोलसेंस’ को बेस्ट लिमिटेड सीरीज का अवॉर्ड मिला, जबकि सेठ रोजन ने ‘द स्टूडियो’ के लिए बेस्ट मेल एक्टर (टीवी म्यूजिकल/कॉमेडी) का सम्मान हासिल किया। म्यूजिक कैटेगरी में फिल्म ‘सिनर्स’ को बेस्ट स्कोर और बेस्ट सिनेमैटिक एंड बॉक्स ऑफिस अचीवमेंट जैसे अहम अवॉर्ड्स मिले।

किन शोज़ और फिल्मों ने मारी बाज़ी

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और मिनी सीरीज ‘एडोलसेंस’ रहीं। दोनों ने ही अपनी दमदार कहानी और बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर अवॉर्ड सेरेमनी में पूरी तरह से कब्ज़ा जमाया।

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स ने यह साबित कर दिया कि साल 2026 में सिनेमा और टेलीविजन दोनों ही स्तर पर दर्शकों को बेहतरीन कंटेंट देखने को मिलने वाला है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।