Monday, 07 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी विश्व ड्यूशेन मस्क्युलर डिस्ट्रॉफी दिवस पर 7 सितंबर को नई दिल्ली में निकलेगी जागरूकता रैली नेपाल-तिब्बत त्रासदी के दिवंगत शिवभक्तों की स्मृति में भजन संध्या, महादेव की स्तुति से भावुक हुआ माहौल Piggly Wiggly Store: जब अमेरिका के एक अनोखे स्टोर ने बदल दिया दुनिया भर में खरीदारी करने का तरीका Pan India Movie Scam: RRR, KGF और Pushpa की कामयाबी के बाद क्यों फेल हुआ यह अनोखा फॉर्मूला? ‘टॉक्सिक’ की विफलता के बाद उठते सवाल UN New World Map: बदलेगा दुनिया का नक्शा! अफ्रीका को बड़ा दिखाने पर 164 देशों का समर्थन, जानिए अमेरिका ने क्यों किया विरोध? Saharanpur Mosque Demolition: कोर्ट के फैसले के बाद सहारनपुर कलेक्ट्रेट की मस्जिद पर चला बुलडोजर, इकरा हसन ने लगाया हाउस अरेस्ट का आरोप WWE Sunday Night’s Main Event 2026: कोडी और रैंडी की टक्कर से लेकर ब्रॉनसन रीड की वापसी तक, जानिए पूरा मैच कार्ड Teacher’s Day 2026: मुश्किल हालातों को हराकर शिक्षा की नई राह बनाने वाले शिक्षक, जिन्होंने बदल दी छात्रों की जिंदगी

फिल्में फ्लॉप होने पर पाई-पाई को मोहताज हुआ था एक्टर, बनना पड़ा टैक्सी ड्राइवर

नई दिल्ली।

तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में काम कर चुके एक एक्टर की दिलचस्प कहानी सामने आई है। इस एक्टर का नाम अब्बास है जिन्हें आपने कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्मों में देखा है। अब्बास पिछले आठ साल से फिल्मों से दूर हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि वो लाइमलाइट से दूर होकर फैमिली के साथ न्यूजीलैंड में बस गए थे और वहां बदहाली के दौर में परिवार का पेट पालने के लिए कैब चलाई और मैकेनिक तक का काम किया।

फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह बताते हुए अब्बास ने कहा, शुरुआत में कुछ फिल्मों से मुझे हौसला मिला लेकिन जब मेरी फिल्में फ्लॉप होने लगीं तो मैं आर्थिक रूप से मुसीबत में आ गया। मेरे पास अपने रोजमर्रा के कामों के लिए ही पैसे नहीं बचे जैसे सिगरेट पीना और किराया भरने तक के पैसे नहीं थे। मेरे फिल्मों से अलग कोई अन्य करियर के बारे में सोचने लगा। इसी दौरान मैंने प्रोड्यूसर आरबी चौधरी से काम मांगा। उन्होंने मुझे पुवेली में रोल दिया लेकिन फिर मैंने फिल्में छोड़ दीं क्योंकि मैं बोर हो गया था। मैं अपने काम को एंजॉय नहीं कर रहा था। एक बार मैंने अपने दोस्तों को अपनी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म अंश दिखाने के लिए घर बुलाया लेकिन फिर मैने उन्हें फिल्म में समय बर्बाद न करने की सलाह दी क्योंकि मुझे लगा कि वो बकवास थी।

अब्बास ने अपनी लाइफ के एक और बुरे दौर के बारे में बात करते हुए बताया कि जब वो 10वीं क्लास में फेल हो गए थे तो वो सुसाइड करना चाहते थे। अब्बास न्यूजीलैंड जाकर ग्लैमर की दुनिया से कट गए थे। अब्बास ने बताया कि वो सिर्फ कोविड 19 के समय ज़ूम कॉल के जरिए अपने फैन्स से बातचीत करते थे क्योंकि उस दौरान ऐसे कई लोग थे जिन्हें सुसाइड करने के ख्याल आते थे। अब्बास के मुताबिक वो खुद ऐसे ख्यालों से जूझ चुके थे इसलिए वह उन लोगों का दुख सुन उन्हें जीने के लिए प्रेरित करते थे। बता दें कि अब्बास ने तमिल फिल्म ‘कधल देशम’ में तब्बू के साथ काम किया था। इसके अलावा प्रीति झंगियानी के साथ उनका गाना छुई मुई सी तुम लगती हो काफी हिट हुआ था। वो ऐश्वर्या राय और ममूटी जैसे बड़े स्टार्स की फिल्मों का भी हिस्सा रहे थे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।