Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

बिहार को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी, Gartex Texprocess India Expo में दिखा विज़न

टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने, लागत को कम रखने और डिजाइन को आकर्षक बनाने पर दिया जोर

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

भारत मंडपम में गुरुवार से शुरू हुए Gartex Texprocess India Expo 2025 ने टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए नए अवसर खोल दिए हैं। इस आयोजन का उद्घाटन केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया,जबकि उत्तर प्रदेश सरकार के MSME एवं खादी मंत्री राकेश सचान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान MEX एक्ज़िबिशन्स प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक हिमानी गुलाटी सहित बिहार राज्य के स्थानिक आयुक्त श्री कुंदन कुमार भी उपस्थित रहे। तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में 200 से ज्यादा प्रदर्शक और 600 से अधिक ब्रांड हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें कई अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भी शामिल हैं।

इस दौरान मनोहर लाल खट्‌टर ने कहा, “भारत के कपड़े की क्वालिटी बेहतरीन है, लेकिन अगर लागत ज्यादा होगी तो आम आदमी तक यह नहीं पहुंच पाएगा। हमें टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाने, लागत को कम रखने और डिजाइन को आकर्षक बनाने की दिशा में काम करना होगा। लक्ष्य यह होना चाहिए कि गांव से लेकर शहर तक हर व्यक्ति की जरूरतें पूरी हों। यही भारत को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगा।” उन्होंने कहा, “भारत को वैश्विक टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में Gartex जैसे आयोजन अहम भूमिका निभा रहे हैं। यह न सिर्फ उद्योगों के बीच नेटवर्किंग का मंच है, बल्कि तकनीक,सस्टेनेबिलिटी और नए बिजनेस मॉडल पर भी चर्चा का अवसर देता है। आने वाले वर्षों में भारत टेक्सटाइल सेक्टर में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। राज्य सरकारें,खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश जैसी इकॉनॉमिक हब्स, इस बदलाव में प्रमुख भूमिका निभाएंगी।”

इस मौके पर रेजीडेंट कमिश्नर, बिहार भवन श्री कुंदन कुमार ने बिहार को भारत का अगला टेक्सटाइल हब बनाने की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, “बिहार में टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए प्राकृतिक संसाधन, मानव संसाधन और नीतिगत सहयोग की प्रचुरता है। हमारी प्राथमिकता है कि राज्य को इस क्षेत्र में निवेश का केंद्र बनाया जाए, जिससे रोजगार और औद्योगिक विकास दोनों को बढ़ावा मिले।” रेजीडेंट कमिश्नर श्री कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार निवेशकों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन देने पर काम कर रही है। उन्होंने निवेशकों से अपील की कि बिहार के टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश कर औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन में भागीदार बनें।

क्यों बिहार है टेक्सटाइल निवेश का आदर्श गंतव्य?

बिहार में जूट, रेशम और कॉटन जैसी फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है। सस्ता और कुशल श्रम बल, MSME क्लस्टर, निवेशकों के लिए आकर्षक प्रोत्साहन योजनाएं और राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीतियां इसे टेक्सटाइल उद्योग के लिए आदर्श राज्य बनाती हैं। इसके अलावा, टेक्सटाइल पार्क की स्थापना और लॉजिस्टिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार से उद्योगों के लिए सुगमता बढ़ी है।

एक्सपो की खास बातें
21 से 23 अगस्त तक चलने वाला यह आयोजन टेक्सटाइल और गारमेंट इंडस्ट्री का सबसे बड़ा मंच माना जा रहा है। इस बार एक्सपो में दो बड़े नए सेक्शन जोड़े गए हैं –

LeatherX Pavilion: लेदर प्रोसेसिंग, फैशन एक्सेसरीज़ और फुटवियर के लिए नया अवसर

Textile Care Forum: ग्रीन केमिस्ट्री, सतत लॉन्ड्री प्रैक्टिस और EPR गाइडलाइंस पर चर्चा

साथ ही, डेनिम शो भारतीय डेनिम की वैश्विक क्षमता को प्रदर्शित करेगा। भारत आज दुनिया के शीर्ष डेनिम उत्पादक देशों में शामिल है, और उद्योग तेजी से बढ़ रहा है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।