Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

G20 समिट इंडिया : भारतीय संस्कृति के रंगों और सुंदर कलाकृतियों से सजी दिल्ली

नई दिल्ली।

देश की राजधानी दिल्ली जी-20 शिखर सम्मेलन में आने वाले अपने मेहमानों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। चारों तरफ दिल्ली बदली-बदली सी नजर आ रही है। देश पहली बार G-20 की अध्यक्षता करने जा रहा है। इस सम्मेलन को लेकर बीते साल से ही तैयारियां चरम पर है। जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली सरकार की तैयारियां अंतिम चरण में है। 31 अगस्त तक तैयारियों के काम को पूरा करने का लक्ष्य है। लोगों को G-20 के बारे में बताने और उनकी सहभागिता बढ़ाने के लिए देशभर के शहरों में तरह-तरह के कार्यक्रम हो चुके हैं। अब दिल्ली में G-20 सम्मेलन की घड़ी काफी नजदीक आ चुकी है।

जी-20 को लेकर एक तरफ दिल्लीभर में मरम्मत और मेंटीनेंस का काम किया गया है तो दूसरी तरफ उन इलाकों का सौंदर्यीकरण भी किया गया है, जहां से G-20 में शामिल होने वाले राष्ट्राध्यक्षों और उनके प्रतिनिधि मंडल का आवागमन और ठहराव होगा। इस कड़ी में राजधानी दिल्ली के कई फ्लाईओवर की दीवारों, अंडरपास और सड़कों के किनारे हरियाली के साथ सुंदर कलाकृतियों को उकेरा गया है। जिससे दिल्ली की सुंदरता में चार-चांद लग गए हैं।

दिल्ली में जहां सड़क-फुटपाथों और फ्लाईओवर की दीवारों को हरित और सुंदर कलाकृतियों वाली पेंटिंग से सजाया गया है तो दूसरी तरफ कई मेट्रो स्टेशन का भी सौंदर्यीकरण किया गया है। मेट्रो स्टेशन की दीवारों और पिलर को तो करीने से सजाया गया है। साथ ही पार्किंग स्थलों पर भी आकर्षक रंग-रोगन कर उसे सजाया गया है। मेट्रो स्टेशन के मीडिया विज्ञापन वाले जगहों पर G-20 सम्मेलन वाले संदेश प्रचारित किये जा रहे हैं। इसके अलावा जगह-जगह सुंदर लाईटिंग लगाई गई है, जिसकी खूबसूरती देखते ही बनती है।

दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 और 10 सितंबर को शिखर सम्मेलन होना है। इस बात को ध्यान में रखते हुए आसपास की सड़कों पर लगाई गई रंग-बिरंगी लाईटों से रात में भी दिन जैसी जगमगाहट नजर आ रही हैं। जिसकी खूबसूरती किसी का भी मन मोहने के लिए काफी है।

प्रगति मैदान के पास बने अंडरपास में भगवान श्रीकृष्ण की कलाकृति सेल्फी लेने के लिए मजबूर करती है तो वही लिखे स्लोगन लोगों को खूब भा रहे हैं। कालकाजी फ्लाईओवर की दीवारों पर उकेरी गई पक्षियों और प्रकृति की सुंदर आकृति वहां से गुजर रहे लोगों को क्षण भर के लिए ही सही लेकिन रुकने के लिए जरूर मजबूर कर दे रही है।

दिल्ली के मूलचंद अंडरपास इलाके में G-20 सम्मेलन के मद्देनजर सुंदर पेंटिंग दीवारों पर उकेरी गई हैं। ऐसी ही सुंदर और मनमोहक आकृति, तस्वीरों को दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थानों पर उकेरा गया है जो G-20 की खासियत को दर्शा रहा है और निश्चित ही इसकी तैयारियों में डूबी दिल्ली इस वजह से पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है।

दिल्ली की दीवारों पर खूबसूरत कलाकृतियों और भारतीय संस्कृति और परंपरा को बताने वाली पेंटिंग का आकर्षण ऐसा है कि लोग इसे देखने के लिए रुक जाते हैं। इतना ही नहीं कई लोग खुद को उस खुबसूरत दीवारों के साथ सेल्फी लेने से भी नहीं रोक पा रहे हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।