Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, DON 3 छोड़ने पर हो सकते हैं इंडस्ट्री से बैन…

साल 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के मुख्य अभिनेता एक बड़ी मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। हाल ही में DON 3 से अपना नाम वापस लेने के बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग निर्देश जारी किया है।

इन दिनों साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म धुरंधर का जश्न मना रहे रणवीर सिंह के लिए ये समय काफी कठिनाई भरे चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म DON 3 से अलग होने का फैसला किया, जो उनपर भारी पड़ गया। दरअसल, DON 3 के निर्माता फरहान अख्तर और एक्सेल एंटरटेनमेंट ने फिल्म को बीच में छोड़ने के कारण अभिनेता रणवीर सिंह से 45 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग कर दी है। साथ ही फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (FWICE) ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अभिनेता पर असहयोग निर्देश जारी कर दिया है।

क्या FWICE बैन से रणवीर के करियर पर पड़ेगा असर?

FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज) फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे लाखों लोगों की एक प्रमुख यूनियन है। इस यूनियन के तहत इंडस्ट्री से जुड़े अभिनेता, लाइटमेन, मेकअप आर्टिस्ट, एडिटर आदि आते हैं। आपके बता दें कि FWICE द्वारा लगाया गया बैन कोई कानूनी रोक नहीं होती है, बल्कि यह अनुशासनहीनता के खिलाफ महज एक असहयोग निर्देश होता है। इस बैन की प्रक्रिया में लोगों से कहा जाता है कि वे शूटिंग के दौरान उस अभिनेता के साथ काम न करें। यह फैसला एक वेव की तरह इंडस्ट्री में घूमता रहता है और एकाएक अभिनेता बॉलीवुड से बैन होने लग जाता है। FWICE की तरफ से लगाए गए इस बैन की वजह से रणवीर के आने वाले प्रोजेक्ट्स पर यकीनन प्रभाव पड़ता नजर आ सकता है।

रणवीर ने क्यों छोड़ी DON 3?

ऑनलाइन रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर के फिल्म छोड़ने का सबसे बड़ा कारण उनके और फिल्म के मेकर्स के बीच का क्रिएटिव मतभेद है। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, DON 3 में रणवीर अपने किरदार को अधिक डार्क और हिंसक रूप देना चाहते थे, साथ ही वे चाहते थे कि फिल्म में वॉयलेंस भी अधिक हो। लेकिन फरहान अख्तर फ्रैंचाइजी के ओरिजनल थीम के साथ ही जाना चाहते थे।

इसके अलावा एक रिपोर्ट यह भी सामने आ रही है कि प्रोडक्शन में लगातार हो रही देरी और फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट रेडी न होने की वजह से रणवीर ने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला किया है।

ये भी पढ़ें :- US के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बजा ‘जय हो’, ए.आर. रहमान ने बांधा समा…

Home » रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, DON 3 छोड़ने पर हो सकते हैं इंडस्ट्री से बैन…
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।