Friday, 24 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत जब 71 सांसदों ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानिए क्या है संसद में भूचाल लाने वाले ‘बोफोर्स घोटाले’ की कहानी भारत में Formula 1 की वापसी की उम्मीदों को मिली नई रफ्तार, मोटरस्पोर्ट को मिला National Sports Federation का दर्जा परिवार को 1.16 करोड़ रुपये की सब्सिडी दिलाने वाले, नरेश पाल गंगवार बने नए उच्च शिक्षा सचिव बानेर, पुणे में इन्दिरा आईवीएफ ने शुरू किया नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर पहले से अधिक मजबूत हुआ भारत का ‘सुदर्शन चक्र’, DRDO ने किया Kusha एयर डिफेंस मिसाइल का सफल परीक्षण एनएचएआई नियमों की अनदेखी: शाहजहांपुर एनएच-48 टोल प्लाजा पर साहाकर ग्लोबल लिमिटेड ने ओवरलोड वाहनों को जारी कीं अनधिकृत पर्चियां सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल हिमाचल के लाहौल-स्पीति में दर्दनाक हादसा, चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत जब 71 सांसदों ने एक साथ दिया इस्तीफा, जानिए क्या है संसद में भूचाल लाने वाले ‘बोफोर्स घोटाले’ की कहानी भारत में Formula 1 की वापसी की उम्मीदों को मिली नई रफ्तार, मोटरस्पोर्ट को मिला National Sports Federation का दर्जा परिवार को 1.16 करोड़ रुपये की सब्सिडी दिलाने वाले, नरेश पाल गंगवार बने नए उच्च शिक्षा सचिव बानेर, पुणे में इन्दिरा आईवीएफ ने शुरू किया नया अत्याधुनिक फर्टिलिटी सेंटर पहले से अधिक मजबूत हुआ भारत का ‘सुदर्शन चक्र’, DRDO ने किया Kusha एयर डिफेंस मिसाइल का सफल परीक्षण एनएचएआई नियमों की अनदेखी: शाहजहांपुर एनएच-48 टोल प्लाजा पर साहाकर ग्लोबल लिमिटेड ने ओवरलोड वाहनों को जारी कीं अनधिकृत पर्चियां सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, सरकार के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हुई भूख हड़ताल

चप्पल से 154.7 Km/h तक: एक गेंद ने बदली किस्मत, अब टीम इंडिया के दरवाजे पर दस्तक

अशोक शर्मा की रफ्तार बनी IPL में पहचान

नई दिल्ली

कभी चप्पल पहनकर गेंद फेंकने वाला एक युवा आज इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में अपनी रफ्तार से सुर्खियां बटोर रहा है। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने 4 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में 154.7 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डालकर हर किसी का ध्यान खींच लिया। भले ही टीम को हार मिली, लेकिन अशोक की स्पीड और सटीकता ने उन्हें आईपीएल के सबसे तेज गेंदबाजों की सूची में शामिल कर दिया।

रफ्तार बनी पहचान, बल्लेबाजों के लिए खतरा

अशोक शर्मा की गेंदबाजी की सबसे बड़ी ताकत उनकी तेज रफ्तार और लाइन-लेंथ पर पकड़ है। वह लगातार 145 किमी/घंटा से ज्यादा की स्पीड पर गेंदबाजी कर रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच में 154.7 Km/h की गेंद उनके करियर की अब तक की सबसे तेज डिलीवरी रही, जिसने क्रिकेट एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया।

जब क्रिकेट छोड़ने का बना लिया था मन

अशोक की कहानी संघर्ष से भरी है। तीन साल पहले तक वह क्रिकेट छोड़कर सरकारी नौकरी करने का मन बना चुके थे। अंडर-23 स्तर पर मौके नहीं मिलने के कारण उन्होंने उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। उन्होंने खेतों में अपने पिता के साथ काम करना शुरू कर दिया और साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी में जुट गए। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

चप्पल में फेंकी एक गेंद ने बदल दी जिंदगी

क्रिकेट छोड़ने का मन बना चुके अशोक शर्मा को जब अचानक से उस टैलेंट हंट का पता चला तो उसमें उन्होंने हिस्सा लेने का फैसला किया। हालांकि, समस्या तब आई तब जब वो उस टैलेंट हंट में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने से चूक गए। अशोक शर्मा ने तब किसी तरह से उस टैलेंट हंट के आयोजक को 1 गेंद के लिए मनाया। उन्होंने उनसे विनती की कि वो बस उन्हें एक गेंद करने दें। टैलेंट हंट के आयोजकों ने अशोक शर्मा की विनती स्वीकार की और उन्हें एक गेंद डालने का मौका दे दिया। मौका मिला तो अशोक शर्मा चप्पल में थे। लेकिन, उसकी परवाह न करते हुए उन्होंने चप्पल में ही गेंद फेंकने का फैसला किया। चप्पल पहने अशोक शर्मा ने 140 KM/H की रफ्तार से वो गेंद डाली और फिर उनकी दुनिया ही पलट गई।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रिकॉर्ड, फिर IPL का टिकट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप स्टेज के 10 मैचों में 22 विकेट झटके। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। यही प्रदर्शन उन्हें आईपीएल तक ले आया, जहां अब वह अपनी रफ्तार से पहचान बना रहे हैं।

नेहरा का भरोसा, टीम इंडिया की उम्मीद

गुजरात टाइटंस के हेड कोच Ashish Nehra ने अशोक शर्मा पर भरोसा जताया है। उनकी गेंदबाजी में लगातार सुधार और बढ़ती रफ्तार यह संकेत दे रही है कि वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट में अपनी जगह बना सकते हैं। अगर इसी तरह प्रदर्शन जारी रहा, तो जल्द ही टीम इंडिया के लिए भी उनके दरवाजे खुल सकते हैं।

आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज बॉल डिलीवर करने वाले गेंदबाज़

शॉन टैट – 157.71 KMPH (साल 2011)
लॉकी फर्ग्यूसन – 157.30 KMPH (साल 2022)
उमरान मलिक – 157 KMPH (साल 2022)
मयंक यादव – 156.70 KMPH (साल 2024)
एनरिक नॉर्खिया – 156.22 KMPH (साल 2020)

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।