Thursday, 29 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मेल्विन विलियम्स की किताब पत्रकारिता के सिद्धांतों और रिपोर्टिंग को समझाएगी DA Hike 2026: दिवाली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिली बड़ी राहत Moto G47 Power हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स भारत वेब3 एसोसिएशन ने बनाया डिजिटल एसेट्स के लिए स्व-नियामक निकाय तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन! मानसिक दबाव से जूझ रहे थे एथलीट Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑर्डर, क्या हैं नियम और सरकार की इसमें भूमिका IITF 2026: 14 नवंबर से दिल्ली में लगेगा भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानें भारत को किन क्षेत्रों में मिलेंगे नए अवसर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने केरल के राज्यपाल को भेंट किया सत्य साईं बाबा का चित्र मेल्विन विलियम्स की किताब पत्रकारिता के सिद्धांतों और रिपोर्टिंग को समझाएगी DA Hike 2026: दिवाली के मौके पर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनर्स को भी मिली बड़ी राहत Moto G47 Power हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 108MP कैमरा; जानें कीमत और फीचर्स भारत वेब3 एसोसिएशन ने बनाया डिजिटल एसेट्स के लिए स्व-नियामक निकाय तीन बार के एशियन पैरा गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव का निधन! मानसिक दबाव से जूझ रहे थे एथलीट Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग शुरू, जानें कैसे करें ऑर्डर, क्या हैं नियम और सरकार की इसमें भूमिका IITF 2026: 14 नवंबर से दिल्ली में लगेगा भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, जानें भारत को किन क्षेत्रों में मिलेंगे नए अवसर डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने केरल के राज्यपाल को भेंट किया सत्य साईं बाबा का चित्र

ADKMAKERS PRIVATE LIMITED ने उत्तराखंड के ग्रामीण उद्यमों को दी नई उड़ान, 500 से अधिक परिवार हुए आत्मनिर्भर

रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (REAP) के तहत ADKMAKERS ने महिला स्व-सहायता समूहों और ग्रामीण उद्यमियों को कौशल, ब्रांडिंग व मार्केट लिंकिंग से दी आर्थिक मजबूती

देहरादून, 8 नवंबर 2025

हरियाणा स्थित सामाजिक उद्यम ADKMAKERS PRIVATE LIMITED, जिसका विज़न “आधुनिक, समृद्ध और कुशल भारत” है, उत्तराखंड के ग्रामीण इलाकों में आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। कंपनी ने अपने प्रयासों से 500 से अधिक ग्रामीण परिवारों, खासकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।

रूरल एंटरप्राइज एक्सेलेरेशन प्रोजेक्ट (REAP) के अंतर्गत कार्य करते हुए, ADKMAKERS ने क्लस्टर लेवल फेडरेशन्स (CLFs), सेल्फ हेल्प ग्रुप्स (SHGs) और फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशनों (FPOs) के साथ मिलकर स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग और ब्रांडिंग को बेहतर बनाया है। साथ ही, कंपनी ने इन उत्पादकों को मार्केट लिंकिंग के माध्यम से सीधे बाज़ार से जोड़ा, जिससे उनके उत्पादों को उचित मूल्य और पहचान मिली।

IRMA ISEED Foundation (इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल मैनेजमेंट, आनंद – जो अब त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाता है) के सहयोग से ADKMAKERS ग्रामीण उद्यमिता को सशक्त करने के मिशन पर कार्यरत है। यह संस्थान सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्य करता है और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

कंपनी के सीईओ श्री राहुल ढिंगरा ने कहा –

“हमारा उद्देश्य ग्रामीण उत्पादकों, महिला स्व-सहायता समूहों और छोटे उद्यमियों को प्रशिक्षण, बाज़ार और आत्मनिर्भरता के अवसर प्रदान करना है। उत्तराखंड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में असीम संभावनाएं हैं — पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक बाज़ार से जोड़ना ही हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।”

ADKMAKERS के प्रयासों से न केवल ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आर्थिक सहारा मिला है, बल्कि उत्तराखंड के पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में नई पहचान भी मिली है।

इस पहल ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा दी है और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को ज़मीनी हकीकत में बदलने की दिशा में अहम कदम बढ़ाया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।