Thursday, 15 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लॉन्च की नई पार्टी, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने मांगी माफी, अवमानना नोटिस वापस लेने की अपील Jailer 2 Review: ‘रिटायर्ड जेलर’ के रूप में लौटे रजनीकांत! जानिए अनिरुद्ध के बैकग्राउंड स्कोर और दमदार एक्शन जीत पाए दर्शकों का दिल? अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ी मुश्किलें आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लॉन्च की नई पार्टी, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने मांगी माफी, अवमानना नोटिस वापस लेने की अपील Jailer 2 Review: ‘रिटायर्ड जेलर’ के रूप में लौटे रजनीकांत! जानिए अनिरुद्ध के बैकग्राउंड स्कोर और दमदार एक्शन जीत पाए दर्शकों का दिल? अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ी मुश्किलें आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त आज जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में आएंगे ₹1,500; जानें स्टेटस चेक करने का तरीका

‘ऑपरेशन सिंधु’ की पहली सफलता: इजरायल से 161 भारतीय दिल्ली लौटे, यात्रियों ने सरकार का जताया आभार

ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते टकराव के बीच विदेशों में फंसे भारतीयो को सुरक्षित लाने के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंधु’ को पहली बड़ी सफलता मिली है। इस अभियान के तहत इजरायल से 161 भारतीयों को लेकर पहली फ्लाइट मंगलवार सुबह नई दिल्ली पहुंची। दिल्ली एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने यात्रियों का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, 23 जून से शुरू हुआ अभियान

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि ऑपरेशन सिंधु का इजरायली चरण 23 जून से शुरू हुआ था। पहली उड़ान जॉर्डन की राजधानी अम्मान से उड़कर मंगलवार सुबह 8:20 बजे दिल्ली पहुंची। उन्होंने कहा कि विदेशों में बसे भारतीयों की सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

यात्रियों ने जताया भारत सरकार के प्रति आभार

दिल्ली पहुंचे यात्रियों ने सरकार द्वारा की गई तत्परता के लिए आभार जताया। एक महिला यात्री ने कहा, “इजरायल में हालात बेहद खराब हो चुके थे, लेकिन भारत सरकार ने समय रहते हमें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।”
एक अन्य यात्री ने बताया, “मैं यरूशलम में था जहां ईरान के मिसाइल हमलों ने तबाही मचा दी थी। अमेरिका के हस्तक्षेप के बाद स्थिति और बिगड़ गई थी, लेकिन भारत सरकार ने हमें सुरक्षित निकाल लिया, इसके लिए धन्यवाद।”

विदेश राज्य मंत्री ने जताई संतुष्टि

मंत्री पाबित्रा मार्गेरिटा ने कहा, “यह देखकर संतोष हुआ कि ऑपरेशन सिंधु के तहत 161 भारतीय नागरिक सुरक्षित लौटे हैं। यह सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि हम संकट की घड़ी में अपने नागरिकों के साथ खड़े रहते हैं।”

ईरान से भी हो चुकी है सुरक्षित वापसी, जारी रहेगा अभियान

सरकार ने बताया कि इससे पहले ऑपरेशन सिंधु के तहत ईरान में फंसे सैकड़ों भारतीयों को भी सुरक्षित भारत लाया गया था। अब इजरायल में फंसे नागरिकों की वापसी का कार्य तेज़ी से जारी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जब तक अंतिम भारतीय सुरक्षित स्वदेश नहीं लौट आता, यह अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें :- ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच डोनाल्ड ट्रंप की अपील: “युद्धविराम लागू है, कृपया इसे न तोड़ें”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।