Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

20 Years Of Fanaa : अभिनेत्री काजोल ने शेयर किया पोलैंड में -27 डिग्री में शूटिंग का मुश्किल अनुभव

काजोल और आमिर खान की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक ‘फना’ को आज पूरे 20 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री काजोल ने फिल्म से जुड़े अपने कुछ अनुभवों को एक पोस्ट के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा किया है।

अपने सदाबहार संगीत और यादगार डायलॉग के लिए आज भी पसंद की जाने वाली फिल्म ‘फना’ को आज 20 साल पूरे हो चुके हैं। यशराज के बैनर तले यह फिल्म 26 मई, 2006 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 2006 में रिलीज हुई इस रोमांटिक थ्रिलर फिल्म में आमिर खान और काजोल की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के 20 साल पूरे होने की खुशी में अभिनेत्री काजोल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इससे जुड़े कुछ अनुभव साझा किए हैं।

काजोल को याद आई पोलैंड की असहनीय ठंड


अभिनेत्री काजोल ने फना के अनुभवों को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी तीन तस्वीरें साझा करते हुए लिखा – “फना को 20 साल हो गए… मेरी बेटी तब ढाई साल की थी, और मुझे सबसे ज़्यादा जो याद है, वो है पोलैंड कि -27 डिग्री सेल्सियस तापमान। खूबसूरत जंगल, और फुटपाथों पर चलने वाली स्लेजें..! और हाँ, सबसे मज़ेदार बात ये थी कि जहाँ लगभग सभी लोग गूज़ डाउन जैकेट्स में लिपटे हुए थे, वहीं मैंने सिर्फ़ एक पतला सा सलवार कमीज़ पहना हुआ था..! क्या शानदार यादें हैं, सचमुच बीते दिनों की एक खूबसूरत झलक!”

इस पोस्ट के बाद से ही काजोल और आमिर के प्रशंसको और फिल्म उद्योग के तमाम साथियों की तरफ से लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

फना : जूनी और रेहान की प्रेम कहानी

फिल्म फना की कहानी जूनी (काजोल) और रेहान (आमिर खान) की प्रेम कहानी पर आधारित है। जूनी एक दृष्टिबाधित कश्मीरी लड़की होती है और रेहान एक छिपा हुआ आतंकवादी। दोनों की मुलाकात दिल्ली में होती है जब जूनी अपनी डांस मंडली के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर कश्मीर से बाहर आई होती है। रेहान एक टूरिस्ट गाइड के तौर पर जूनी को दिल्ली की खूबसूरती महसूस कराता है। इस मुलाकात के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है।
फिल्म में नाटकीय मोड़ तब आता है जब जूनी को रेहान के आतंकी होने की सच्चाई पता चलती है। इसके बाद उसे देश और अपने पति रेहान के बीच किसी एक को चुनने का विकल्प होता है।

अपने समय से बहुत आगे की फिल्म थी फना

कई सारे फिल्म विशेषज्ञ फना को अपने समय से बहुत आगे की फिल्म मानते हैं। 2006 तक बॉलीवुड में ऐसी गिनी चुनी ही फिल्में बनी थी, जिसमें फिल्म के मुख्य अभिनेता या अभिनेत्री को एक आतंकवादी के रूप में प्रदर्शित किया गया हो।

इससे पहले साल 1998 में जाने माने फिल्म निर्देशक मनिरत्नम की फिल्म ‘दिल से’ में भी अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने भी उग्रवादी समूह से जुड़ी एक आत्मघाती हमलावर की भूमिका निभाई थी।

फना के गानों ने जीता था सभी का दिल

फना की कहानी के अलावा फिल्म के गानों ने भी अपना एक अटूट फैनबेस बनाया था। फिल्म के मुख्य गाने चांद सिफारिश (शान और कैलाश खेर), मेरे हाथ में (सोनू निगम और सुनिधि चौहान) और देश रंगीला (महालक्ष्मी अय्यर) फिल्म में प्यार, देशभक्ति और दुख जैसे सभी रसों को प्रस्तुत करने में कामयाब हुई थी।

ये भी पढें :- रणवीर सिंह की बढ़ी मुश्किलें, DON 3 छोड़ने पर हो सकते हैं इंडस्ट्री से बैन…

Home » 20 Years Of Fanaa : अभिनेत्री काजोल ने शेयर किया पोलैंड में -27 डिग्री में शूटिंग का मुश्किल अनुभव
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।