Saturday, 07 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Ghaziabad Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय घायल; एसी यूनिट को भी नुकसान Mohammed Shami Retires: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, वनडे और टी20 में जारी रखेंगे खेलना बढ़ते प्रदूषण के बीच सांसों की सेहत पर कायु रिचुअल्स का फोकस, पेश किया लंग आयु कविता चंद ने किलिमंजारो पर रचा नया कीर्तिमान, 12 घंटे 46 मिनट में किया उहुरू पीक फतह Punjab Train Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी Delhi Fire: दिल्ली के न्यू आजादपुर मार्केट की दुकान में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं 85 साल की उम्र में भी बच्चों को पढ़ा रहीं ‘इंदिरा अम्मा’, बगैर कॉपी-पेन और स्मार्ट क्लास के सिखाती हैं गणित समेत तीन भाषाएं CAT 2026 Admit Card: आज जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड का तरीका और जरूरी गाइडलाइंस Ghaziabad Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय घायल; एसी यूनिट को भी नुकसान Mohammed Shami Retires: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, वनडे और टी20 में जारी रखेंगे खेलना बढ़ते प्रदूषण के बीच सांसों की सेहत पर कायु रिचुअल्स का फोकस, पेश किया लंग आयु कविता चंद ने किलिमंजारो पर रचा नया कीर्तिमान, 12 घंटे 46 मिनट में किया उहुरू पीक फतह Punjab Train Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार जनरल कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी Delhi Fire: दिल्ली के न्यू आजादपुर मार्केट की दुकान में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं 85 साल की उम्र में भी बच्चों को पढ़ा रहीं ‘इंदिरा अम्मा’, बगैर कॉपी-पेन और स्मार्ट क्लास के सिखाती हैं गणित समेत तीन भाषाएं CAT 2026 Admit Card: आज जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड का तरीका और जरूरी गाइडलाइंस

एमईआरआई कॉलेज में टीवी एंकरिंग और करियर अवसरों पर एक्सपर्ट टॉक

एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर अखिलेश शर्मा बोले, “टेक्नोलॉजी पत्रकारिता के तरीके को बदल रही है”

नई दिल्ली: एमईआरआई कॉलेज, जनकपुरी के पत्रकारिता एवं जन-संचार विभाग ने गुरुवार को ‘टीवी एंकरिंग की कला और करियर के अवसर’ विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया। कार्यक्रम में एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर अखिलेश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

बीए (जेएमसी) के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि तकनीक ने पत्रकारिता के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने मोबाइल फोन को आज के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बताया और डिजिटल दौर में न्यूज कलेक्शन, प्रोडक्शन और प्रेजेंटेशन में आए बदलावों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि टीवी एंकर बनने के लिए आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण, प्रभावी वॉयस मॉड्यूलेशन और मजबूत प्रेजेंटेशन स्किल जरूरी हैं। उनके अनुसार, एंकर का काम सिर्फ खबर पढ़ना नहीं है, बल्कि घटना की प्रकृति और संवेदनशीलता को समझकर उसे दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचाना भी है।

अखिलेश शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अखबार पढ़ने और समसामयिक घटनाओं से अपडेट रहने की सलाह दी। उन्होंने टीवी एंकरिंग और पत्रकारिता के क्षेत्र में मौजूद करियर विकल्पों की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें शर्मा ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडेय ने मुख्य वक्ता और उपस्थित लोगों का स्वागत किया। बीए (जेएमसी) सेमेस्टर 3 की छात्राएँ कृतिका गुप्ता और रिधिमा तंवर ने कार्यक्रम का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सदानंद पांडेय ने किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।