Wednesday, 16 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी ने खींचा ध्यान; जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी UPI पर अब लगेगा चार्ज! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नया नियम, जानें किसे देना होगा पैसा और क्या रहेगा फ्री मक्का पर मंडराया ड्रोन हमले का खतरा, पहली बार जारी हुआ एयर रेड अलर्ट अमेरिका के नए क्रिप्टो नियम भारत को क्या संकेत देते हैं EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल Redmi Note 17 Pro और Pro Max भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी ने खींचा ध्यान; जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी UPI पर अब लगेगा चार्ज! ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर नया नियम, जानें किसे देना होगा पैसा और क्या रहेगा फ्री मक्का पर मंडराया ड्रोन हमले का खतरा, पहली बार जारी हुआ एयर रेड अलर्ट अमेरिका के नए क्रिप्टो नियम भारत को क्या संकेत देते हैं

एमईआरआई कॉलेज में टीवी एंकरिंग और करियर अवसरों पर एक्सपर्ट टॉक

एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर अखिलेश शर्मा बोले, “टेक्नोलॉजी पत्रकारिता के तरीके को बदल रही है”

नई दिल्ली: एमईआरआई कॉलेज, जनकपुरी के पत्रकारिता एवं जन-संचार विभाग ने गुरुवार को ‘टीवी एंकरिंग की कला और करियर के अवसर’ विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया। कार्यक्रम में एनडीटीवी के मैनेजिंग एडिटर अखिलेश शर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम एमईआरआई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट प्रो. ललित अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

बीए (जेएमसी) के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि तकनीक ने पत्रकारिता के काम करने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने मोबाइल फोन को आज के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण साधन बताया और डिजिटल दौर में न्यूज कलेक्शन, प्रोडक्शन और प्रेजेंटेशन में आए बदलावों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा कि टीवी एंकर बनने के लिए आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण, प्रभावी वॉयस मॉड्यूलेशन और मजबूत प्रेजेंटेशन स्किल जरूरी हैं। उनके अनुसार, एंकर का काम सिर्फ खबर पढ़ना नहीं है, बल्कि घटना की प्रकृति और संवेदनशीलता को समझकर उसे दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचाना भी है।

अखिलेश शर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से अखबार पढ़ने और समसामयिक घटनाओं से अपडेट रहने की सलाह दी। उन्होंने टीवी एंकरिंग और पत्रकारिता के क्षेत्र में मौजूद करियर विकल्पों की भी जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें शर्मा ने विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए। विभागाध्यक्ष डॉ. एस.के. पांडेय ने मुख्य वक्ता और उपस्थित लोगों का स्वागत किया। बीए (जेएमसी) सेमेस्टर 3 की छात्राएँ कृतिका गुप्ता और रिधिमा तंवर ने कार्यक्रम का संचालन किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सदानंद पांडेय ने किया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version