Tuesday, 03 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार क्या है दीपिंदर गोयल का Temple Wearable? प्री-ऑर्डर खुलते ही क्रैश हुई वेबसाइट; जानें फीचर्स और कीमत Shah Rukh Khan Birthday: फिल्मफेयर के मंच पर माफी मांगने से लेकर, ‘माया मेमसाब’ के लिए जेल जाने तक! जानिए SRK की जिंदगी और फिल्मों से जुड़े सात दिलचस्प किस्से। Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, Learjet 60 क्रैश होने से सभी 9 लोगों की मौत 1 November History: भाषा से लेकर क्षेत्रीय पहचान तक, जानें भारत के इन 7 राज्यों के गठन की कहानी आंध्र प्रदेश छात्रा हमला: डॉ. के.ए. पॉल ने मांगी सख्त कार्रवाई पी2पी की खामी: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियम लागू करना क्यों मुश्किल हो रहा है? पी2पी लेनदेन की चुनौती: भारत में क्रिप्टो टैक्स नियमों को लागू करना क्यों हो रहा मुश्किल? Scam 2010 Teaser Out: ‘सहारा स्कैम’ की कहानी से हंसल मेहता कर रहे वापसी, जानिए कौन निभाएगा सुब्रत रॉय का किरदार क्या है दीपिंदर गोयल का Temple Wearable? प्री-ऑर्डर खुलते ही क्रैश हुई वेबसाइट; जानें फीचर्स और कीमत Shah Rukh Khan Birthday: फिल्मफेयर के मंच पर माफी मांगने से लेकर, ‘माया मेमसाब’ के लिए जेल जाने तक! जानिए SRK की जिंदगी और फिल्मों से जुड़े सात दिलचस्प किस्से। Florida Plane Crash: अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, Learjet 60 क्रैश होने से सभी 9 लोगों की मौत 1 November History: भाषा से लेकर क्षेत्रीय पहचान तक, जानें भारत के इन 7 राज्यों के गठन की कहानी

डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’

मोंटेनेग्रो के राष्ट्रीय दिवस पर डॉ. जेनिस दरबारी को मिली अहम जिम्मेदारी, भारत–मोंटेनेग्रो के 18 वर्षीय राजनयिक रिश्तों को मिला नया आयाम

नई दिल्ली: भारत और मोंटेनेग्रो के राजनयिक संबंधों में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। मोंटेनेग्रो के विदेश मंत्रालय ने डॉ. जेनिस दरबारी को विश्वभर के ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स ऑफ मोंटेनेग्रो का ‘डोयेन’ नियुक्त किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें मोंटेनेग्रो के राष्ट्रीय दिवस (स्टेटहुड डे) पर आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया। डॉ. दरबारी ने इसे दोनों देशों के बीच मजबूत होते संबंधों और आपसी विश्वास का प्रतीक बताया।

इस अवसर पर अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए डॉ. जेनिस दरबारी ने कहा, “मोंटेनेग्रो के राष्ट्रीय दिवस के पावन अवसर पर विदेश मंत्रालय द्वारा विश्वभर के ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स ऑफ मोंटेनेग्रो का डोयेन नियुक्त किया जाना मेरे लिए अत्यंत सम्मान और गर्व का विषय है। किसी अंतरराष्ट्रीय व्यक्तित्व के लिए यह सम्मान प्राप्त करना न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि दोनों देशों के बीच विश्वास, सहयोग और मित्रता का भी प्रतीक है।”

यह सम्मान ऐसे समय में मिला है जब भारत और मोंटेनेग्रो अपने राजनयिक संबंधों के 18 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। 1 जनवरी 2008 को भारत में मोंटेनेग्रो के मानद महावाणिज्य दूतावास (Honorary Consulate General) की स्थापना के बाद से दोनों देशों के बीच कूटनीति, व्यापार, संस्कृति, पर्यटन और जन-से-जन संपर्क जैसे अनेक क्षेत्रों में सहयोग निरंतर मजबूत हुआ है। इन संबंधों की नींव आपसी सम्मान, संप्रभुता और वैश्विक सहयोग की साझा सोच पर आधारित रही है।

डॉ. दरबारी ने इस उपलब्धि को विश्वभर में कार्यरत मोंटेनेग्रो के सभी मानद वाणिज्य दूतों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान बताया। उन्होंने कहा, “विदेश मंत्रालय द्वारा विश्वभर के ऑनरेरी कॉन्सुल्स के योगदान को मान्यता दिया जाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। विशेष रूप से तब, जब हम 2008 में भारत में मोंटेनेग्रो के पहले राजनयिक कार्यालय की स्थापना से शुरू हुई इस ऐतिहासिक यात्रा को याद करते हैं। यह सम्मान भारत और मोंटेनेग्रो—दोनों देशों के नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।”

उन्होंने कहा कि भारत स्थित मोंटेनेग्रो का मानद महावाणिज्य दूतावास भविष्य में भी दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को और सशक्त बनाने, द्विपक्षीय व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने तथा शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर विकसित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। उन्होंने मोंटेनेग्रो के नागरिकों के लिए शांति, समृद्धि और निरंतर विकास की शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं।

डॉ. जेनिस दरबारी को इस सम्मान पर बधाई देते हुए भारत में इरिट्रिया के राजदूत एवं भारत स्थित डिप्लोमैटिक कॉर्प्स के डीन महामहिम एलेम त्सेहाये वोल्डेमरियम ने कहा कि यह सम्मान भारत और मोंटेनेग्रो के बीच मित्रता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में उनके निरंतर प्रयासों की उचित पहचान है। उन्होंने कहा, “यह आपकी वर्षों की मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भारत और मोंटेनेग्रो के बीच मित्रता और अधिक मजबूत होगी। आपको इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई।”

उल्लेखनीय है कि पिछले 18 वर्षों में भारत स्थित मोंटेनेग्रो के मानद महावाणिज्य दूतावास ने दोनों देशों के बीच राजनयिक संवाद को सुदृढ़ बनाने, आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देने, पर्यटन एवं व्यापारिक साझेदारियों को प्रोत्साहित करने तथा सांस्कृतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. जेनिस दरबारी को वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स का डोयेन नियुक्त किया जाना इन प्रयासों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली महत्वपूर्ण स्वीकृति माना जा रहा है, जो भारत और मोंटेनेग्रो के बीच लगातार मजबूत हो रहे संबंधों को नई दिशा प्रदान करेगा.

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version