Monday, 24 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Pluto Demotion Day: आज ही के दिन छिन गया था ‘नौवें ग्रह’ का दर्जा, जानिए क्यों बदल दी गई प्लूटो की पहचान Vince McMahon 81st Birthday: WWE के साम्राज्य से आरोपों तक, जानिए कंपनी के सबसे विवादित बॉस ‘Mr. McMahon’ की पूरी कहानी माराडोना की ‘Hand of God’ वाली गेंद 3.35 मिलियन डॉलर में नीलाम, जानिए क्यों है इतनी खास नारा लोकेश ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत, मक्का बीज लॉन्च कार्यक्रम में होंगे शामिल तमिलनाडु में महिलाओं के लिए मुफ्त LPG से लेकर बस सफर तक बड़े ऐलान, CM विजय ने खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा केरल की 19 वर्षीय कजिया लिज मेजो बनीं Miss Universe India 2026, अब Puerto Rico में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व अमरावती के सरकारी अस्पताल के NICU में भीषण आग! 3 नवजातों की मौत, 6 की हालत गंभीर बीकानेर हाउस में तीजोत्सव-2026 का भव्य समापन, 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री Pluto Demotion Day: आज ही के दिन छिन गया था ‘नौवें ग्रह’ का दर्जा, जानिए क्यों बदल दी गई प्लूटो की पहचान Vince McMahon 81st Birthday: WWE के साम्राज्य से आरोपों तक, जानिए कंपनी के सबसे विवादित बॉस ‘Mr. McMahon’ की पूरी कहानी माराडोना की ‘Hand of God’ वाली गेंद 3.35 मिलियन डॉलर में नीलाम, जानिए क्यों है इतनी खास नारा लोकेश ने उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का किया स्वागत, मक्का बीज लॉन्च कार्यक्रम में होंगे शामिल तमिलनाडु में महिलाओं के लिए मुफ्त LPG से लेकर बस सफर तक बड़े ऐलान, CM विजय ने खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा केरल की 19 वर्षीय कजिया लिज मेजो बनीं Miss Universe India 2026, अब Puerto Rico में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व अमरावती के सरकारी अस्पताल के NICU में भीषण आग! 3 नवजातों की मौत, 6 की हालत गंभीर

डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने समाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री डॉ. रामदास अठावले से की भेंट; पीपुल फोरम ऑफ इंडिया महाराष्ट्र में बढ़ाएगा जमीनी पहल

महाराष्ट्र में बड़े पैमाने पर स्वयंसेवकों को जोड़ेगा संगठन

नई दिल्ली, 21 अगस्त 2025:

पीपुल फोरम ऑफ इंडिया (NBSS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भार्गव मल्लप्पा ने आज नई दिल्ली स्थित कार्यालय में समाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. रामदास अठावले से मुलाकात की।

बैठक में महिलाओं के सशक्तिकरण, समावेशी विकास और समुदाय आधारित कल्याण योजनाओं को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। डॉ. मल्लप्पा ने कहा, “सामाजिक न्याय केवल नीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका असर महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के जीवन में दिखाई देना चाहिए। पीपुल फोरम ऑफ इंडिया सरकार की योजनाओं और जमीनी जरूरतों के बीच सेतु का काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

डॉ. अठावले ने फोरम की सोच और कार्यप्रणाली की सराहना की और कहा कि ऐसे संगठनों की भूमिका बेहद अहम है, ताकि सरकार की योजनाएं ज़रूरतमंदों तक सही रूप में पहुँच सकें।

बैठक में डॉ. मल्लप्पा ने महाराष्ट्र में फोरम की गतिविधियों को विस्तार देने की योजना भी साझा की। उन्होंने बताया कि राज्य में स्वयंसेवकों और समन्वयकों को जोड़कर सामाजिक न्याय की योजनाओं और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी। “हमारा प्रयास रहेगा कि हर वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भरता, सम्मान और अवसर मिले,” डॉ. मल्लप्पा ने कहा।

बैठक का समापन इस सहमति के साथ हुआ कि सरकार और जन-आधारित मंचों का सहयोग ही सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण कार्यक्रमों को प्रभावी बनाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।