Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

धूल भरी आंधी के बाद दिल्ली की हवा ज़हरीली, एक्यूआई 500 पार; आम आदमी पार्टी का बीजेपी पर हमला

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। धूल भरी आंधी के बाद हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 500 से ऊपर दर्ज किया गया है। इस स्थिति को लेकर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए तीखा हमला बोला है।

“चार इंजन की सरकार छोड़ रही धुआं” — मनीष सिसोदिया का तंज
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी की चार इंजन वाली सरकार के सभी इंजन दिल्ली में धुआं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “यहां एक्यूआई 500 है, मतलब जहर! न धूप दिखती है, न सांस ली जाती है, आंखों में जलन और गले में खराश हो रही है।”

सिसोदिया ने केंद्र और उपराज्यपाल पर आरोप लगाया कि उनके पास ना कोई योजना है, ना जवाबदेही और ना ही कोई इमरजेंसी प्लान। उन्होंने कहा कि “अब दिल्ली को भाषण नहीं, सांस चाहिए। जुमले नहीं, जिंदगी चाहिए।”

New Delhi Air Quality Index (AQI) | Air Pollution
New Delhi Air Quality Index (AQI) | Air Pollution

मई में पहली बार AQI 500 पार, आतिशी ने उठाए सवाल
आम आदमी पार्टी की नेता और विधायक आतिशी ने भी बीजेपी और प्रशासन पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मई महीने में पहली बार दिल्ली का एक्यूआई 500 के पार पहुंचा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, 2022 से 2024 तक 15 मई को एक्यूआई कभी 243 से ऊपर नहीं गया था। क्या बीजेपी इस खतरनाक स्थिति की जिम्मेदारी लेगी?”

उन्होंने यह भी सवाल किया कि दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इस समय कहां हैं और क्या वे कोई कार्रवाई करेंगे?

जानलेवा स्थिति पर “आप” की चेतावनी, तत्काल आपात योजना की मांग
आप पार्टी ने चेताया है कि दिल्ली की हवा में घुला जहर अब सीधे लोगों की जान को खतरे में डाल रहा है, विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा या सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। पार्टी ने मांग की है कि केंद्र सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय तत्काल प्रभाव से आपातकालीन योजना लागू करें और प्रदूषण पर काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

विशेषज्ञों का भी मानना है कि AQI 500 का स्तर हवा को ‘बेहद खतरनाक’ श्रेणी में ले जाता है और ऐसे हालात में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर संकट खड़ा हो सकता है।

ये भी पढ़ें :- “ऑपरेशन सिंदूर” के शूरवीरों को सलाम: देशभर के रेलवे स्टेशन तिरंगे की रोशनी में जगमगाए

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।