Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति

दरभंगा शहरी में लोकतंत्र पर संकट: जन सुराज पार्टी का आरोप — प्रशासनिक मिलीभगत से बिगाड़ी गई चुनावी निष्पक्षता

पूर्व डीजीपी आर.के. मिश्रा ने दरभंगा थाना परिसर में किया शांतिपूर्ण विरोध, कहा – पुलिस और प्रशासन ने लोकतंत्र की गरिमा को किया तार-तार।

दरभंगा, 6 नवम्बर 2025 –


दरभंगा शहरी विधानसभा क्षेत्र (83) में हुए मतदान को लेकर जन सुराज पार्टी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी ने दावा किया है कि प्रशासनिक मिलीभगत, फर्जी मतदान और आचार संहिता के खुले उल्लंघन से चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पूरी तरह प्रभावित हुई है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व डीजीपी रैंक के अधिकारी श्री आर.के. मिश्रा ने दरभंगा थाना परिसर में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराते हुए प्रशासनिक निष्पक्षता के पतन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस मेरे जैसे पूर्व वरिष्ठ अधिकारी के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपना सकती है, तो आम नागरिकों की स्थिति का सहज अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

श्री मिश्रा ने बिहार के डीजीपी से अपील की कि ऐसे अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए जो अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद चुनाव प्रेक्षक ने कोई संज्ञान नहीं लिया, जिससे प्रशासनिक ढिलाई और पक्षपात खुलकर सामने आ गया।

जन सुराज पार्टी ने इस स्थिति को “लोकतंत्र का काला अध्याय” बताते हुए निम्नलिखित मांगें रखी हैं —

  • भारत निर्वाचन आयोग तुरंत हस्तक्षेप करे।
  • दोषी अधिकारियों को निलंबित कर निष्पक्ष जांच की जाए।
  • प्रभावित बूथों पर पुनर्मतदान कराया जाए।
  • सभी मतदान केंद्रों की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक की जाए।

श्री मिश्रा ने कहा, “यह केवल एक निर्वाचन क्षेत्र का मामला नहीं, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक तंत्र की आत्मा की रक्षा का प्रश्न है। प्रशासन यदि निष्पक्ष नहीं रहेगा, तो जनता का भरोसा तंत्र से उठ जाएगा।”

जन सुराज पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि आयोग ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो पार्टी राज्यव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।