Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार

MERI और उज्बेकिस्तान की डिप्लोमैटिक एकेडमी के बीच शैक्षणिक सहयोग हेतु समझौता

राजनयिक अध्ययन, प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी और एआई के क्षेत्र में संयुक्त अनुसंधान और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को मिलेगा बढ़ावा

एमईआरआई समूह MERI और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधीन कार्यरत वर्ल्ड इकॉनमी एंड डिप्लोमेसी यूनिवर्सिटी (UWED) की डिप्लोमैटिक एकेडमी के बीच 23 अप्रैल को ताशकंद में एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस MoU का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक एवं शोध सहयोग को बढ़ावा देना है।

समझौते पर एमईआरआई MERI समूह की ओर से प्रोफेसर ललित अग्रवाल (उपाध्यक्ष) और UWED की ओर से प्रोफेसर सादिक एस. साफोएव (रेक्टर) ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें प्रो. रमाकांत द्विवेदी (प्रमुख – एमईआरआई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ एवं निदेशक – इंडिया सेंट्रल एशिया फाउंडेशन), श्री लव अग्रवाल (सीईओ – एमईआरआई स्टार्टअप), प्रो. अब्दुसामत खैदारोव (डायरेक्टर – डिप्लोमैटिक एकेडमी), और भारत के दूतावास के प्रतिनिधि शामिल थे।

प्रबंधन, एआई, डिप्लोमेसी और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में होगा सहयोग
इस साझेदारी के तहत दोनों संस्थान प्रबंधन, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, अंतरराष्ट्रीय कानून, संस्कृति अध्ययन और कूटनीति जैसे विषयों पर संयुक्त शैक्षणिक और शोध परियोजनाएं शुरू करेंगे। भारत-उज्बेकिस्तान के साझा हितों को ध्यान में रखते हुए सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और राउंड टेबल चर्चाओं के माध्यम से विचारों और शोध परिणामों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

प्रोफेसरों की प्रतिक्रियाएं
प्रो. सादिक एस. साफोएव ने शैक्षणिक साझेदारी को दो देशों के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया। वहीं प्रो. अब्दुसामत खैदारोव ने इस MoU को संभव बनाने में प्रो. द्विवेदी के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रबंधन शिक्षा में सहयोग को ऐतिहासिक बताया।

तकनीकी शिक्षा में एमईआरआई की विशेषज्ञता
प्रो. ललित अग्रवाल ने कहा कि एमईआरआई समूह छात्रों को उन्नत तकनीकी क्षेत्रों जैसे साइबर सुरक्षा, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग, एआई और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में प्रशिक्षित कर रहा है। उन्होंने बताया कि ये कोर्सेज छात्रों को आधुनिक तकनीकी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाते हैं और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करते हैं।

अंतरराष्ट्रीय सहयोग की दिशा में MERI CIS की भूमिका
प्रो. रमाकांत द्विवेदी ने एमईआरआई सेंटर फॉर इंटरनेशनल स्टडीज़ (CIS) की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केंद्र भारत और विश्व के अग्रणी शोध संस्थानों के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की गहन समझ विकसित करने के लिए कार्य करता है।

यह समझौता दोनों देशों के बीच न केवल शैक्षणिक सेतु बनाएगा, बल्कि संस्कृति और कूटनीति के स्तर पर भी आपसी समझ को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।