Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीपीएस द्वारका की फीस बढ़ोतरी पर जताई चिंता, अभिभावकों से की मुलाकात

नई स्कूल फीस नियमन विधेयक का अभिभावकों ने किया स्वागत, कहा—पिछली सरकार ने नहीं सुनी हमारी शिकायतें

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज दिल्ली सचिवालय में डीपीएस द्वारका की मनमानी फीस बढ़ोतरी को लेकर परेशान अभिभावकों से मुलाकात की। यह बैठक उस वक्त हुई जब दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों की मनचाही फीस बढ़ोतरी पर लगाम लगाने के लिए स्कूल फीस नियमन विधेयक पेश किया है।

डीपीएस द्वारका से जुड़े कई अभिभावकों ने इस नए विधेयक का स्वागत करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने हमारी शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया, जिस कारण उन्हें अदालत का सहारा लेना पड़ा।

एक अभिभावक ने कहा, “हमने कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पहले की सरकार ने स्कूलों को खुली छूट दे रखी थी।” कुछ अभिभावकों ने यह भी बताया कि फीस न भर पाने के कारण उनके बच्चों को स्कूल में मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा।

अभिभावकों ने पूर्ववर्ती सरकार की चुप्पी पर नाराज़गी जताते हुए कहा, “स्कूल ने बिना किसी कारण के फीस बढ़ा दी और सरकार ने कोई दखल नहीं दिया। हमें पूरी तरह अकेला छोड़ दिया गया।”

बैठक के बाद अभिभावकों के एक समूह ने कहा, “यह नया विधेयक उन हजारों परिवारों के लिए राहत लाएगा जो लगातार बढ़ती शिक्षा लागत से परेशान हैं। यह कदम वर्षों पुरानी समस्या का समाधान है और हम इसका पूरा समर्थन करते हैं।”

दिल्ली सरकार ने कहा है कि यह विधेयक निजी स्कूलों में फीस संरचना को नियंत्रित करेगा, पारदर्शिता लाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि अभिभावकों पर मनमानी फीस का बोझ न पड़े।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।