Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील

CBSE 12TH Result 2026 : 12वीं के रिजल्ट हुए जारी, 85.20% छात्र पास, लड़कियां फिर लड़कों से आगे

CBSE 12th Result 2026 जारी, 85.20% छात्र पास। लड़कियों ने फिर मारी बाजी, ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100%, तिरुवनंतपुरम टॉप पर।

12वीं की परीक्षा देने वाले देश के 18 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो चुका है। CBSE ने 13 मई (बुधवार) को कक्षा 12वीं के परीक्षा नतीजे जारी कर दिए हैं। इस साल कक्षा 12 वीं में पास होने वाले छात्रों का प्रतिशत 85.20 रहा जो पिछले साल के 89.10% की तुलना में 3.9% कम है।

लड़कियों ने फिर लड़कों को पछाड़ा

इस साल 12वीं की परीक्षा के लिए CBSE के अंतर्गत 18,57,517 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। लड़कियों ने पिछले कई सालों से चली आ रही परंपरा को एक बार फिर से बरकरार रखते हुए लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल कुल 88.86% लड़कियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है वहीं लड़कों का रिजल्ट 82.13% रहा।

ट्रांस्जेन्डर छात्र 100% पास

CBSE द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार पिछले साल की ही तरह इस साल भी देश के ट्रांस्जेन्टर छात्रों का दबदबा कायम है। इस साल ट्रांसजेन्डर छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 100 रहा है, जो उनके पिछले साल के रिजल्ट के बराबर है।

मेधावी छात्रों का प्रतिशत

बात करें मेधावी छात्रों के प्रतिशत की, तो इन परिक्षाओं में बैठने वाले कुल 94,028 छात्रों (5.32%) ने 90% और उससे अधिक स्कोर किया है। वहीं 95% और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की कुल संख्या 17,113 (0.97%) रही।

ये शहर रहे टॉप पर

बात करें इन नतीजों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों की, तो यहां दक्षिण भारतीय शहरों का दबदबा सीधे तौर पर देखने को मिलता है। इन परिक्षाओं में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम 95.62 की उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ देश का सबसे कामयाब शहर साबित हुआ है। इसके बाद चेन्नई (93.84%) और बेंगलुरु (93.19%) ने दूसरा और तीसरा स्थान प्रात्त किया है। बात करें राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की, तो दिल्ली पश्चिम का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.34% और दिल्ली पूर्व का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.73% रहा।

केवी और नवोदय ने किया निराश

देश के प्रतिष्ठित विद्यालय केवी और नवोदय के इस साल 12वीं के नतीजों में गिरावट देखी गई है। पिछले साल जहां जवाहर नवोदय विद्यालयों में 12वीं के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.29% था वो इस साल घटकर 98.47% पर आ गया है। वहीं दूसरी तरफ केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत जो पिछले साल 99.05% था, वो इस साल घटकर 98.55% पर आ गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।