Saturday, 24 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन डॉ. के. ए. पॉल के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को डलास में शांति रैली Ussher Chronology: जब एक ईसाई धर्मगुरु ने बताई दुनिया के जन्म की तारीख! 6,029 साल पुरानी दुनिया का दावा करने वाले जेम्स अशर की पूरी कहानी दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, बंगला साहिब के पास जुटे लोग! कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रतिबंध Gold Rate Today: सोना हुआ और भी सस्ता! जानें दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत बड़े शहरों 24 कैरेट गोल्ड का भाव Shamonda Virus: फ्रांस में पहली बार इंसान में मिला शमोंडा वायरस, संक्रमित मरीज की मौत; जानें इसके लक्षण और खतरे से जुड़ी पूरी जानकारी WhatsApp SIM Binding Rules: 1 जनवरी 2027 से बदल सकता है मैसेजिंग ऐप के इस्तेमाल का तरीका, जानें किन यूजर्स पर पड़ेगा असर Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन

ब्लूएरा: भारत से, भारत के लिए — ऑल-इन-वन स्वदेशी सुपर सोशल मीडिया ऐप

महिला सशक्तिकरण, रोजगार और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने वाला पूर्णतः स्वदेशी डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म

नई दिल्ली: BlueEra – भारत के लोगों के लिए, भारतवासियों द्वारा निर्मित किया गया एक पूर्णतः स्वदेशी बहु-कार्यात्मक सुपर सोशल मीडिया ऐप है। यह मंच व्यापार, रोजगार, सामाजिक संवाद, सुरक्षित चैट और ऑनलाइन सेवाओं को एक ही मंच पर जोड़ते हुए नागरिकों को एकीकृत डिजिटल अनुभव प्रदान करता है। यह केवल एक ऐप नहीं, बल्कि ऐसा माध्यम है जो भारत की डिजिटल शक्ति और आत्मनिर्भरता के आवाहन को मूर्त रूप देता है।

BlueEra का ध्येय है भारत के नागरिकों, विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता को एक ऐसा डिजिटल मंच प्रदान करना जो महिला सशक्तिकरण, आर्थिक स्वावलंबन और स्थानीय व्यापार के पुनर्जीवन में सहायक बने। यह ऐप केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल क्रांति की ओर अग्रसर एक राष्ट्रीय प्रयास है। साथ ही, BlueEra डेटा गोपनीयता और सुरक्षा को सर्वोच्च मानते हुए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को विदेशी ऐप्स के जाल से मुक्त कर, एक भरोसेमंद और पूर्णतः भारतीय विकल्प उपलब्ध कराता है।

इसी विषय पर अपना विचार रखते हुए सह-संस्थापक मनीष शर्मा ने कहा:

“BlueEra का उद्देश्य है उन फिरंगियों की नीतियों को ध्वस्त करना, जिन्होंने भारतीयों को अपने डिजिटल जाल में फँसाकर हमारे डेटा, हमारे बाज़ार और हमारी मेहनत को अपने मुनाफ़े का साधन बना लिया है। विदेशी ऐप्स हमारी निजता को बेचते हैं, हमारे युवाओं को बहकाते हैं और हमारे स्थानीय व्यापार को निर्भरता की अंधेरी गली में धकेलते हैं। BlueEra इन चालों का उत्तर है—भारत का अपना डिजिटल अस्त्र, जो हर व्यापारी को स्वतंत्र मंच देगा, हर युवा को उसके घर-शहर में सम्मानजनक रोज़गार दिलाएगा और हर नागरिक को यह अटल विश्वास देगा कि उसकी निजता अब केवल उसकी है।

यही नहीं, ‘Earn with BlueEra’ का मंत्र हर युवा, हर महिला और हर दुकानदार को यह अवसर देता है कि वे अपने कौशल और व्यवसाय को इस मंच पर सूचीबद्ध कर न केवल आत्मनिर्भर बनें, बल्कि सम्मानजनक आय भी अर्जित करें।”

इसी संदर्भ में सह-संस्थापक अवधेश कुमार ने कहा:

“आज के इस युग में BlueEra हर भारतीय के लिए एक शानदार वैकल्पिक के तौर पर विकसित किया गया है, जिससे फिरंगियों की पकड़ हमारी अर्थव्यवस्था से पूरी तरह नष्ट हो जाएगी। विदेशी ई-कॉमर्स और सोशल मीडिया कंपनियों ने हमारे स्थानीय बाज़ारों की रौनक छीन ली है और व्यापारियों की स्वतंत्रता को सीमित कर दिया है।

BlueEra वह निर्णायक शक्ति है, जो इस परिदृश्य को बदलने का माध्यम बनकर सामने आया है—यह मंच छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े कारोबारियों तक सभी को बिना किसी शुल्क के अपना व्यापार सूचीबद्ध करने का अवसर देता है। अब व्यापारी सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँच पाएंगे और उपभोक्ता भी अपने ही स्थानीय बाजारों को सशक्त करेंगे। यह कदम छत्तीसगढ़ समेत पूरे भारत में आर्थिक स्वतंत्रता का नया अध्याय लिखेगा।”

अब घर से ही कुक, टेलर, टीचर, ब्यूटीशियन, टिफ़िन सेवा प्रदाता और मेड/क्लीनर जैसी सेवाएँ आसानी से ऑनलाइन सूचीबद्ध की जा सकेंगी। ड्राइवर, डिलीवरी बॉय, कारपेंटर, मिस्त्री, गार्डनर से लेकर ट्यूटर, बिज़नेस्मैन और पेंटर तक—यह डिजिटल मंच हमारी माताओं और बहनों, व्यापारियों और युवाओं के लिए समर्पित है। छत्तीसगढ़ से शुरू हुई यह पहल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी और स्वदेशी जन-आंदोलन को और भी सामर्थ्य प्रदान करेगा।

BlueEra का यह अभियान केवल एक ऐप तक सीमित नहीं, बल्कि डिजिटल स्वराज का घोषणापत्र है—जहाँ हर नागरिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएगा, हर व्यापारी अपने व्यापार को सुरक्षित मंच पर स्थापित करेगा और हर युवा अपने कौशल से भारत के भविष्य को आकार देगा।

हम देशवासियों से अपील करते हैं कि वे स्वदेशी जन आंदोलन का हिस्सा बनें और BlueEra को डाउनलोड कर भारत की डिजिटल स्वतंत्रता की इस ऐतिहासिक यात्रा में अपना सक्रिय योगदान दें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।