Thursday, 06 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, योगी सूरी बोले— ‘स्वामी दयानंद की तलवार बनकर नशे के राक्षस का अंत करें’ वाईएसआरसीपी के विरोध के बावजूद राज्यसभा में चिंतकायला विजय ने विशेष सीबीआई अदालतों में वर्षों से लंबित मामलों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया डॉ. के.ए. पॉल ने विजय को वाशिंगटन डीसी बुलाया, स्टालिन परिवार से अपील EPS-95 पेंशनर्स की चेतावनी: पेंशन बढ़ाओ, वरना EPFO कार्यालय बंद अब पुलिस स्टेशनों में Menstrual Hygiene सुविधाओं का होगा सर्वे, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए निर्देश Faridabad Teacher Murder: 9 महीने तक पीछा किया, धमकियां दीं और आखिर स्कूल में किया कत्ल…! एकतरफा सनक ने ली शिक्षिका की जान दुनिया में सबसे ज्यादा चलते हैं हांगकांग के लोग, क्या सचमुच जरूरी है रोजाना 10,000 कदम? South Korea Heatwave: दक्षिण कोरिया में जानलेवा हीटवेव बनी राष्ट्रीय आपदा, अब तक 19 लोगों की मौत सैकड़ों विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प, योगी सूरी बोले— ‘स्वामी दयानंद की तलवार बनकर नशे के राक्षस का अंत करें’ वाईएसआरसीपी के विरोध के बावजूद राज्यसभा में चिंतकायला विजय ने विशेष सीबीआई अदालतों में वर्षों से लंबित मामलों का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया डॉ. के.ए. पॉल ने विजय को वाशिंगटन डीसी बुलाया, स्टालिन परिवार से अपील EPS-95 पेंशनर्स की चेतावनी: पेंशन बढ़ाओ, वरना EPFO कार्यालय बंद अब पुलिस स्टेशनों में Menstrual Hygiene सुविधाओं का होगा सर्वे, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए निर्देश Faridabad Teacher Murder: 9 महीने तक पीछा किया, धमकियां दीं और आखिर स्कूल में किया कत्ल…! एकतरफा सनक ने ली शिक्षिका की जान दुनिया में सबसे ज्यादा चलते हैं हांगकांग के लोग, क्या सचमुच जरूरी है रोजाना 10,000 कदम? South Korea Heatwave: दक्षिण कोरिया में जानलेवा हीटवेव बनी राष्ट्रीय आपदा, अब तक 19 लोगों की मौत

Blood Test सिर्फ 7 रुपये में! खान सर ने पटना में खोला भारत का सबसे सस्ता अस्पताल

लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने पटना में सस्ता अस्पताल खोला है। जहाँ ब्लड टेस्ट मात्र ₹7 और ECG ₹25 में उपलब्ध हैं। गरीबों की सेवा और किफायती स्वास्थ्य सुविधा का नया कदम।

पटना के मशहूर शिक्षक खान सर, जिन्हें लाखों स्टूडेंट्स प्यार से ‘खान सर’ कहते हैं, अब शिक्षा के बाद स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी कमाल कर रहे हैं। उन्होंने पटना में एक ऐसा अस्पताल शुरू किया है, जहां बेसिक मेडिकल टेस्ट और इलाज इतने सस्ते हैं कि सुनकर यकीन नहीं होता। ब्लड टेस्ट सिर्फ 7 रुपये में, ECG 25 रुपये में और X-Ray 35 रुपये में! यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोग इसे ‘मानवता की जीत’ बता रहे हैं, खान सर ने लोगों का दिल जीत लिया है।

मां की सीख से शुरू हुई यह पहल

खान सर खुद बताते हैं कि ये सारे रेट्स उनकी मां तय करती हैं। मां का कहना है कि किसी गरीब को पैसे की वजह से इलाज से वंचित नहीं होना चाहिए। अस्पताल का मकसद कमाई नहीं, बल्कि सेवा करना है। खान सर कहते हैं, “प्रॉफिट पर फोकस नहीं, बस लोगों की मदद करनी है।” यह बात लोगों के दिल को छू जाती है, क्योंकि आजकल प्राइवेट हॉस्पिटल्स में एक साधारण टेस्ट के हजारों रुपये लग जाते हैं।

कब और कैसे शुरू हुआ अस्पताल?

अस्पताल का पहला ब्रांच 1 जनवरी 2026 को ग्रैंड ओपनिंग के साथ शुरू हुआ। कुछ रिपोर्ट्स और सूत्रो के अनुसार बताया गया कि कुछ सेवाएं जैसे डायलिसिस और ब्लड बैंक पहले से चालू थीं, लेकिन फुल सर्विसेज जनवरी 2026 से पूरी तरह ऑपरेशनल हो गई हैं। खान सर ने विदेशों (जैसे जापान और जर्मनी) से हाई-टेक मशीनें मंगवाई हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है, लेकिन मरीजों से सिर्फ नाममात्र का चार्ज लिया जा रहा है। डॉक्टर की फीस 50 रुपये, थायरॉइड टेस्ट 90 रुपये और फुल बॉडी चेकअप 1000 रुपये में!

पटना में 5 स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल्स की योजना

खान सर सिर्फ एक अस्पताल तक नहीं रुक रहे। वे पटना में कुल 5 बड़े हॉस्पिटल खोलने वाले हैं – जनरल, न्यूरो, हार्ट, कैंसर और किडनी स्पेशलाइज्ड। ये सभी AI-पावर्ड होंगे, यानी टेक्नोलॉजी से इलाज और तेज और बेहतर होगा। बिहार जैसे राज्य में जहां हेल्थकेयर महंगा और दूर-दराज है, यह पहल लाखों लोगों के लिए उम्मीद की किरण है।

लोगों की प्रतिक्रिया: सलाम और उम्मीद

सोशल मीडिया पर लोग खान सर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। कोई कह रहा है “खान सर आप ग्रेट हो!”, तो कोई लिख रहा है “ह्यूमैनिटी फर्स्ट!” बिहार और पूरे देश में यह खबर तेजी से चर्चा में है। ऐसे समय में जब महंगाई और मेडिकल खर्च लोगों की चिंता बढ़ा रहे हैं, खान सर जैसी पहल लोगों के लिए राहत की किरण साबित हो रही है। यह साबित करता है कि अगर नीयत साफ हो तो नामुमकिन कुछ नहीं। खान सर ने दिखा दिया कि शिक्षा के बाद स्वास्थ्य में भी बदलाव लाया जा सकता है। उम्मीद है कि यह मिसाल बाकी लोगों को भी प्रेरित करेगी। पटना अब सिर्फ पढ़ाई का नहीं, बल्कि सस्ते और अच्छे इलाज का भी हब बन रहा है!

यह भी पढ़े : परंपरा से प्रगति की ओर: बीपी ऑयल मिल्स सम्मेलन में हाथी मार्का की चमक

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।