Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

Bengaluru Intern Boss Viral Chat: इंटर्न के जवाब से चुप हो गया बॉस, वायरल चैट पर सोशल मीडिया में हंसी के ठहाके

Bengaluru Intern Boss Viral Chat: बेंगलुरु में एक इंटर्न और उसके बॉस की बातचीत का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस चैट में बॉस अपने इंटर्न से पूछता है कि वह शुक्रवार को ऑफिस क्यों नहीं आया। इंटर्न का जवाब सुनकर बॉस कुछ कह नहीं पाता और कोई और जवाब नहीं देता। इस चैट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी खूब मजे ले रहे हैं।

Bengaluru Intern Boss Viral Chat: इंटरनेट पर इन दिनों एक वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लगता है कि यह स्क्रीनशॉट मैनेजर के फोन से लिया गया है। इसे माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X पर कार्तिक श्रीधरन नाम के एक यूजर ने पोस्ट किया और लिखा कि ऐसा केवल बेंगलुरु में ही हो सकता है। इस चैट में, मैनेजर कंपनी में इंटर्नशिप कर रहे एक इंटर्न से शुक्रवार को न आने का कारण पूछता है, जिस पर इंटर्न जवाब देता है कि अब उसे इंटर्नशिप की जरूरत नहीं है और वह अपने स्टार्टअप के बारे में भी बताता है। इसके बाद बॉस कोई जवाब नहीं देता।

यह वॉट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट 1 सितंबर 2024 को X पर पोस्ट किया गया था। इस पोस्ट को ढाई लाख से अधिक बार देखा गया है, और सैकड़ों लोगों ने इंटर्न के एटिट्यूड पर कमेंट करते हुए उसके बात करने के तरीके को गलत बताया है।

हम इस तरह के रवैये को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे…

कमेंट सेक्शन में कुछ यूजर्स ने इंटर्न के व्यवहार को गलत बताया, जबकि कुछ लोगों ने बॉस को सलाह दी कि वह इंटर्न के स्टार्टअप को जॉइन करें। एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि आपको उनके एआई स्टार्टअप से जुड़ने की जरूरत है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “मुझे लगता है कि इंटर्नशिप सिर्फ एक वार्म-अप थी!” एक और यूजर ने लिखा, “हम इस तरह के रवैये को कभी बर्दाश्त नहीं करते।” (Bengaluru Intern Boss Viral Chat)

Bengaluru Intern Boss Viral Chat
Bengaluru Intern Boss Viral Chat: इंटर्न के जवाब से चुप हो गया बॉस, वायरल चैट पर सोशल मीडिया में हंसी के ठहाके

अब मुझे इस इंटर्नशिप की जरूरत नहीं है…

वायरल तस्वीर (Bengaluru Intern Boss Viral Chat) में, बॉस इंटर्न को मैसेज करता है, “अरे, पिछले शुक्रवार को क्या हुआ? मैंने तुम्हें ऑफिस में नहीं देखा।” इसके जवाब में इंटर्न कहता है, “मुझे माफ करें, मैंने छुट्टी ली थी क्योंकि मेरी एक वीसी के साथ बैठक थी। मेरे एआई स्टार्टअप को फंडिंग मिल गई है। अब मुझे इंटर्नशिप की जरूरत नहीं है।” इसके बाद बॉस का कोई और मैसेज नहीं दिखता। इस वायरल पोस्ट पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। X पर इस स्क्रीनशॉट को @KarthikS2206 नामक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा, “ऐसा केवल बैंगलोर में ही होता है।” खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 2 लाख 86 हजार से अधिक व्यूज और लगभग 6 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूजर्स लगातार इंटर्न की बातचीत की शैली पर टिप्पणियाँ कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- Rajasthan SI Paper Leak Scandal: पूर्व RPSC सदस्य अपने बेटे-बेटी समेत गिरफ्तार, तीन ट्रेनी SI भी हिरासत में

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।