सूरत: बैंकर आईवीएफ फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर ने सूरत में अपने नए फर्टिलिटी क्लिनिक का शुभारंभ किया है। यह शुरूआत इस क्षेत्र में संगठित एवं आधुनिक फर्टिलिटी सेवाओं तक पहुँच को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नया सेंटर ऑफिस नं. 211-223, दूसरी मंजिल, यूनिवर्सल ट्रेड सेंटर, एल.पी. सावनी रोड, अडाजण, सूरत में शुरू किया गया है। यह सेंटर फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव तकनीकों से संबंधित संपूर्ण सेवाएँ प्रदान करेगा। मोडर्न क्लीनिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, नवीनतम लेबोरेटरी सुविधाओं और विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम के सहयोग से यह सेंटर सूरत शहर में परामर्श, जांच और इलाज की सम्पूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
नए सेंटर के उद्घाटन समारोह में बैंकर आईवीएफ फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर के फाउण्डर, डायरेक्टर एंड कंसल्टेंट डॉ. मनीष बैंकर, बैंकर आईवीएफ फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर की डायरेक्टर एंड कंसल्टेंट डॉ.ज्वल बैंकर, सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. भिजल वारिया, सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता भट्ट सहित चिकित्सा क्षेत्र के अन्य प्रतिनिधि और हॉस्पिटल के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर बैंकर आईवीएफ फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर के फाउण्डर, डायरेक्टर एंड कन्सल्टेंट डॉ. मनीष बैंकर ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में रिप्रोडक्टिव मेडिसिन में तेजी से प्रगति हुई है, जिससे अनेक दम्पती अब माता-पिता बनने में सहयोग करने वाले वैज्ञानिक विकल्प तलाश कर सकते हैं। सूरत में इस सेंटर की शुरुआत हमारे निरंतर प्रयास का हिस्सा है, जिससे हम अनुभवी चिकित्सकों, विश्वसनीय लेबोरेटरी प्रणालियों और एविडेंस बेस्ड उपचार विधियों के माध्यम से सम्पूर्ण फर्टिलिटी केयर को लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं।

बैंकर आईवीएफ फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर डायरेक्टर एंड कन्सल्टेंट डॉ.ज्वल बैंकर ने कहा कि किसी फर्टिलिटी सेंटर में क्लिनिकल विशेषज्ञता, एम्ब्रियोलॉजी सपोर्ट का सहयोग और आधुनिक लैब सुविधाओं का साथ होना आवश्यक होता है। इस सेंटर के माध्यम से हमारा उद्देश्य सूरत और आस-पास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही छत के नीचे संपूर्ण जाँच और उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाना है।
सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. भिजल वारिया ने कहा कि निःसंतानता कई प्रकार के मेडिकल कारणों से हो सकती है। ऐसे में समय पर परामर्श लेना अत्यंत ज़रूरी होता है ताकि उचित उपचार विकल्प निर्धारित किया जा सके। सूरत में फर्टिलिटी सेवाओं की उपलब्धता से दम्पती समय पर मेडिकल मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे और अपने रिप्रोडक्शन से जुड़े निर्णय समझदारी से ले पाएंगे।
सीनियर गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता भट्ट ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक फर्टिलिटी केयर में मरीज की स्थिति की बारीकी से जांच, व्यक्तिगत उपचार योजना और निरन्तर सहयोग आवश्यक है। ऐसे सेंटर जिनमें योग्य चिकित्सा विशेषज्ञों और एडवांस डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध हों, वे मरीजों को उनकी व्यक्तिगत रिप्रोडक्टिव हेल्थ आवश्यकताओं के अनुसार उचित व व्यवस्थित देखभाल प्रदान कर सकते हैं।

सूरत में इस नए क्लिनिक के शुभारंभ के साथ, बैंकर आईवीएफ फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर अब इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और मजबूत कर रहा है। यह क्लिनिक उन दंपतियों और व्यक्तियों के लिए समर्पित है जो असिस्टेड रिप्रोडक्टिव केयर की तलाश कर रहे है। यहाँ पुरुष और महिला दोनों की निःसंतानता संबंधी समस्याओं के लिए फर्टिलिटी और असिस्टेड रिप्रोडक्टिव सर्विसेज प्रदान करेगा, जिन्हें मोडर्न लेबोरेट्री प्रक्रियाओं और पेशेंट केयर सिस्टम का समर्थन प्राप्त होगा।
