Thursday, 15 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने युवाओं से नशे के खिलाफ आवाज उठाने को कहा पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लॉन्च की नई पार्टी, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने मांगी माफी, अवमानना नोटिस वापस लेने की अपील Jailer 2 Review: ‘रिटायर्ड जेलर’ के रूप में लौटे रजनीकांत! जानिए अनिरुद्ध के बैकग्राउंड स्कोर और दमदार एक्शन जीत पाए दर्शकों का दिल? अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ी मुश्किलें आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद जस्टिस आदर्श कुमार गोयल ने युवाओं से नशे के खिलाफ आवाज उठाने को कहा पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने लॉन्च की नई पार्टी, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यूपी की राजनीति में जुड़ा नया अध्याय CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर अनुराग कुमार ने मांगी माफी, अवमानना नोटिस वापस लेने की अपील Jailer 2 Review: ‘रिटायर्ड जेलर’ के रूप में लौटे रजनीकांत! जानिए अनिरुद्ध के बैकग्राउंड स्कोर और दमदार एक्शन जीत पाए दर्शकों का दिल? अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस जारी, CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद बढ़ी मुश्किलें आनंदोत्सव ’26 शुरू, दिल्ली के 79 स्कूलों के 2,500 छात्र शामिल नासिक में कुंभ मेले से पहले पानी में मिला कैंसरकारी क्रोमियम, सुरक्षित सीमा से 1,000 गुना ज्यादा स्तर ने बढ़ाई चिंता ‘एनालॉग पनीर’ की बिक्री पर दिल्ली हाईकोर्ट ने मांगा केंद्र और FSSAI से जवाब, जानें असली पनीर से कैसे अलग है उत्पाद

बकरीद को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया फरमान, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर होंगे केस दर्ज

बकरीद के मौके पर दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर सख्त कार्रवाई की जाने की बात कही गई है। इसके अलावा कुर्बानी के लिए सार्वजनिक स्थानों के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है।

दिल्ली में बकरीद के त्योहार को ध्यान नें रखते हुए विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने पशु कल्याण संबंधी कानूनों पर एक नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत उन्होंने गाय, ऊंट समेत कई अन्य प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी या हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाए जाने के सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही दिल्ली के कई सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की खरीद-बिक्री और कुर्बानी को भी गैर-कानूनी करार दिया गया है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने प्रशासन से इन तमाम विषयों पर ध्यान देने और निगरानी रखने के भी निर्देश दिए हैं।

इन जानवरों की कुर्बानी गैर-कानूनी 

कपिल मिश्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए इस बात की जानकारी दी कि, उन सभी जानवरों की एक सूची बनाई गई है, जिनकी कुर्बानी पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसमें गाय, बछड़ा, गौवंश और ऊंट की कुर्बानी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रखी गई है। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि जानवरों का रक्षा सांस्कृतिक और नैतिक कर्तव्य है जिसका पालन सभी दिल्लीवासियों को करना है।

इन स्थानों पर कुर्बानी प्रतिबंधित

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि गली, सड़क या खुले क्षेत्रों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी की इजाजत नहीं होगी। इसके लिए कुछ वैध स्थलों का चयन किया गया है, जहां पर कुर्बानी की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा कुर्बानी के बाद पशुओं के खून एवं अपशिष्टों को नालियों, सीवरों या किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर डालने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। यदि कोई भी इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उस पर कार्रवाई किए जाने के सख्त आदेश दिए गए हैं।

लोगों से भी की अपील

कपिल मिश्रा ने लोगों से भी यह अपील की है कि वे सरकार द्वारा जारी इन तमाम गाइडलाइनों का पालन करें। साथ ही यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो इस बात की सूचना पुलिस या दिल्ली सरकार के विकास विभाग को दें।

आपको बता दें कि, देशभर में 28 मई को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा।

ये भी पढ़ें :- कौन हैं Cockroach Janta Party के फाउंडर अभिजीत दीपके, जिन्होंने मचा दी है सोशल मीडिया पर खलबली…

Home » बकरीद को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया फरमान, प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पर होंगे केस दर्ज
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।