Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, बोले- मेरी आवाज और चेहरे का हो रहा गलत इस्तेमाल

कोर्ट जल्द जारी करेगा अंतरिम आदेश

नई दिल्ली, न्यूज ऑफ द डे

फिल्म ‘पुष्पा’ से देशभर में तहलका मचाने वाले पैन इंडिया सुपरस्टार अल्लू अर्जुन अब अपनी पहचान बचाने की कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई के दौरान उनकी ओर से कहा गया कि कई कंपनियां और प्लेटफॉर्म्स उनकी अनुमति के बिना उनके नाम, आवाज और चेहरे (पर्सनैलिटी राइट्स) का इस्तेमाल कर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जस्टिस तुषार राव गेडेला ने संकेत दिया है कि कोर्ट जल्द ही सुपरस्टार के पक्ष में अंतरिम आदेश जारी करेगा।

अल्लू अर्जुन की तरफ से पेश वकील स्वाति सुकुमार ने दलील दी कि यह केवल कॉपीराइट का मामला नहीं, बल्कि ‘पर्सनैलिटी राइट्स’ का सीधा उल्लंघन है, जिससे अभिनेता की छवि और सुरक्षा दोनों पर खतरा है। अदालत को बताया गया कि “फेक कॉल पुष्पा” जैसे ऐप्स सामने आए हैं, जिनमें यूजर एआई के जरिए अभिनेता जैसी दिखने वाली छवि से बात कर सकते हैं। दलील में यह भी जोड़ा गया कि इस तरह के टूल्स का गलत इस्तेमाल कर ठगी या धोखाधड़ी जैसे अपराध आसानी से हो सकते हैं।

मामले में राहत की बात यह रही कि Meta और Google की ओर से पेश वकीलों ने अदालत को बताया कि जिन लिंक और ऐप्स पर आपत्ति जताई गई थी, उनमें से कई को हटा लिया गया है। हालांकि, याचिकाकर्ता की ओर से मांग है कि इस तरह की गतिविधियों पर स्थायी रोक लगे।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी ने अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए अदालत का रुख किया हो। इससे पहले ऐश्वर्य रॉय बच्चन, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलमान खान और श्री श्री रवि शंकर समेत कई नामचीन हस्तियां भी इस तरह के मामलों में राहत पा चुकी हैं। हाल ही के समय में गौतम गंभीर, सोनाक्षी सिन्हा और विवेक ओबरॉय को भी अदालत से अंतरिम सुरक्षा मिली है।

Title: ALLU ARJUN v. FRANKLY RETAIL PRIVATE LIMITED & ORS

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
IK

Imran Khan

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।