Tuesday, 23 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर सिक्का चैरिटेबल ट्रस्ट का गुरु का लंगर, सेवा और सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश Lucknow Fire: लखनऊ के एनीमेशन सेंटर में आग लगने से 14 छात्रों की मौत, छात्रों ने जान बचाने के लिए लगाई छलांग 36 Years of Ghayal: वह फिल्म जिसने सनी देओल को सुपरस्टार से ‘जनता का हीरो’ बनाने वाली फिल्म, जानिए घायल से जुड़े कई अनसुने किस्से Bharat Tiwari Encounter: सिस्टम से लड़ने वाला नायक या कानून को चुनौती देने वाला युवक? जानिए भरत तिवारी की कहानी क्या स्टेबलकॉइन्स बढ़ाएंगे डॉलर का दबदबा? जानिए वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव FIFA World Cup 2026: आज मेसी, एम्बाप्पे और हालैंड पर होगी दुनिया की नजरें! फीफा विश्व कप 2026 में आज चार बड़े मुकाबले ENG vs NZ 2ND Test: 14 हजारी बने जो रूट, क्या अगले टेस्ट मैच में टूटेगा सचिन का बड़ा रिकॉर्ड? इंदिरा आईवीएफ ने व्हाइटफील्ड में शुरू किया पूर्ण विकसित फर्टिलिटी हॉस्पिटल, उन्नत उपचार सेवाएं होंगी उपलब्ध

AICTE ने वर्किंग प्रोफेशनल को बी.टेक और डिप्लोमा कार्यक्रमों के माध्यम से अकादमिक रिकॉर्ड अपग्रेड करने की दी अनुमति

वर्किंग प्रोफेशनल के लिए इंजीनियरिंग (यूजी) और डिप्लोमा में लगभग 10 हजार सीटें

AICTE ने प्रवेश तिथि 30 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाई

नई दिल्ली।

वर्किंग प्रोफेशनल्स को उनकी उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद करने के तहत ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (AICTE) ने अब आधिकारिक तौर पर उन्हें एआईसीटीई-संबद्ध संस्थानों से डिप्लोमा, बीटेक/बीई डिग्री हासिल करने की अनुमति दे दी है। यह पहल सेवारत व्यक्तियों के लिए एक सतत शिक्षा कार्यक्रम है जो उन्हें उनके प्रोफेशनल करियर को अपग्रेड करने में मदद करेगा।

प्रवेश प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए और माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों पर AICTE ने संस्थानों के लिए उचित दिशानिर्देश जारी किए हैं और प्रवेश की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

AICTE ने संस्थानों के मूल्यांकन और अंतिम चयन के लिए विशेषज्ञों की एक समिति का गठन किया, जो शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए केवल एनबीए मान्यता वाले अनुमोदित विषयों में वर्किंग प्रोफेशनल के लिए पाठ्यक्रम पढ़ाने के इच्छुक हैं। इस मूल्यांकन के आधार पर, आकांक्षी जिलों, उत्तर पूर्व राज्यों, पहाड़ी क्षेत्रों और जम्मू-कश्मीर सहित पूरे भारत से कुल 137- AICTE अनुमोदित संस्थानों को बी.ई/बी.टेक कार्यक्रम में 306 पाठ्यक्रमों को पढ़ाने के लिए चुना गया है। कुल मिलाकर, डिप्लोमा धारक वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए 9180 सीटें उपलब्ध हैं जो अब बी.ई/बी.टेक की डिग्री हासिल कर सकते हैं।

इसी प्रकार देश भर से 174-AICTEअनुमोदित संस्थानों को आईटीआई वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए 360 डिप्लोमा पाठ्यक्रम चलाने के लिए चुना गया है। वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए कुल 10800 सीटों की पेशकश की गई है।

वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए पाठ्यक्रम प्रदान करने वाले संस्थानों के लिए दिशानिर्देश:

● संस्थान केवल AICTE द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम/विषयों को पढ़ा सकते हैं (बी.ई./बी.टेक पाठ्यक्रमों के लिए एनबीए मान्यता)
● एक संस्थान द्वारा अधिकतम तीन पाठ्यक्रम पढ़ाए जा सकते हैं
● प्रति जिले से केवल चार संस्थानों को पाठ्यक्रम पढ़ाने की अनुमति
● प्रति पाठ्यक्रम अधिकतम 30 छात्रों के प्रवेश की अनुमति है
● कोर्स चलाने के लिए न्यूनतम 10 छात्रों का प्रवेश अनिवार्य

इस निर्णय के साथ, AICTE उन प्रोफेशनल्स का समर्थन करेगा जो लचीला अध्ययन कार्यक्रम चाहते हैं। न्यूनतम एक वर्ष के कार्य अनुभव वाले मान्यता प्राप्त उद्योगों या संगठनों में काम करने वाले प्रोफेशनल्स कार्यक्रमों/पाठ्यक्रमों के लिए पात्र होंगे। डिग्री/डिप्लोमा हासिल करने के लिए आवेदक को अपने नियोक्ता से एनओसी जमा करना अनिवार्य है।

AICTE ने सभी राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी संस्थान नियमित छात्रों और वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम तिथि यानी 30 अक्टूबर, 2023 से पहले पूरी कर लें। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि प्रवेश की अंतिम तिथि सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के लिए समान रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार जो अपनी शिक्षा योग्यता को उन्नत करने के इच्छुक हैं, वे अंतिम तिथि से पहले प्रवेश ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए https://www.aicte-india.org/ पर देखें।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।