Sunday, 13 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह

प्रीत विहार गुरुद्वारे में सरदार गुरचरण सिंह राजू के जन्मदिवस पर आयोजित शुक्राना कीर्तन समागम में उमड़ी संगत

संगत, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सरदार गुरचरण सिंह राजू को जन्मदिवस की शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया

नई दिल्ली: गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, ए-ब्लॉक, प्रीत विहार में सरदार गुरचरण सिंह राजू के जन्मदिवस के अवसर पर गुरु साहिब के आशीर्वाद एवं संगत के सहयोग से भव्य शुक्राना कीर्तन समागम आयोजित किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता करते हुए गुरबाणी कीर्तन का आनंद लिया और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री रहरास साहिब के पाठ से हुई। इसके पश्चात हजूरी रागी जत्था द्वारा गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत किया गया। समागम का मुख्य आकर्षण पटना साहिब से पधारे प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई सरबजीत सिंह जी का दिव्य कीर्तन रहा, जिन्होंने संगत को गुरु साहिब की शिक्षाओं, नाम सिमरन, सेवा और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

इस अवसर पर सरदार गुरचरण सिंह राजू ने कहा कि गुरबाणी कीर्तन जीवन में आध्यात्मिक चेतना, शांति और सेवा भाव का संचार करता है तथा ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे, एकता और सद्भाव को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने संगत का धन्यवाद करते हुए गुरु साहिब के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम के समापन पर अरदास के उपरांत गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समागम के दौरान संगत, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सरदार गुरचरण सिंह राजू को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। एक्रेडिटेड जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं राष्ट्र टाइम्स के संपादक विजय शंकर चतुर्वेदी ने राजू जी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न गुरुद्वारों के अध्यक्षों, सचिवों एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।