Wednesday, 04 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PlayStation Black Friday Sale 2026: PS5 और PS4 गेम्स पर 90% तक की छूट, GTA 5 से Tomb Raider तक सस्ते हुए कई गेम्स US Midterm Elections 2026: पहली अश्वेत महिला से लेकर पहले मुस्लिम सीनेटर तक, अमेरिकी चुनाव में बने 7 नए रिकॉर्ड Agnipath Scheme: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, 75% जवानों के लिए बदला नियम QS Asia Rankings 2027: लगातार दूसरे साल भारतीय विश्वविद्यालय टॉप 50 की रैंकिंग से बाहर, 71% संस्थानों का प्रदर्शन हुआ कमजोर US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क PlayStation Black Friday Sale 2026: PS5 और PS4 गेम्स पर 90% तक की छूट, GTA 5 से Tomb Raider तक सस्ते हुए कई गेम्स US Midterm Elections 2026: पहली अश्वेत महिला से लेकर पहले मुस्लिम सीनेटर तक, अमेरिकी चुनाव में बने 7 नए रिकॉर्ड Agnipath Scheme: अग्निवीरों को मिलेगा 2 साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर, 75% जवानों के लिए बदला नियम QS Asia Rankings 2027: लगातार दूसरे साल भारतीय विश्वविद्यालय टॉप 50 की रैंकिंग से बाहर, 71% संस्थानों का प्रदर्शन हुआ कमजोर US Midterm Elections 2026: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और प्रतिनिधि सभा में हासिल किया बहुमत स्पेनिश फुटबॉलर Jesus de Miguel का 30 साल की उम्र में निधन! मैच के दौरान गोलकीपर से हुई थी टक्कर 1 जनवरी से सस्ता हो सकता है ट्रेनों का सफर! 18 ट्रेनें सुपरफास्ट के दर्जे से हुईं बाहर, गाड़ी नंबर भी बदले गए 49 साल से अंतरिक्ष में सफर कर रहा Voyager-1 जल्द तय करेगा ऐतिहासिक दूरी, अक्टूबर महीने में टूटा था संपर्क

भारत ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया, गिल की शतकीय पारी ने दिलाई जीत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने धमाकेदार आग़ाज़ किया। ग्रुप-ए के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 49.4 ओवर में 228 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत ने 46.3 ओवर में 231/4 रन बनाकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। शुभमन गिल को उनकी नाबाद शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बांग्लादेश की पारी
बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही। पावरप्ले के पहले 10 ओवर में ही टीम ने 5 विकेट गंवा दिए और स्कोर सिर्फ 39 रन रहा। टीम 35/5 पर संकट में थी, लेकिन तौहीद हृदॉय और जकर अली ने मिलकर पारी को संभाला।

दोनों ने छठे विकेट के लिए 150 रनों की अहम साझेदारी की। इस दौरान जकर अली ने 87 गेंदों में फिफ्टी पूरी की, जबकि हृदॉय ने शानदार शतक (114 गेंदों पर 100 रन, 6 चौके और 2 छक्के) जड़ा। उनकी बदौलत बांग्लादेश 200 रन के पार पहुँचा और आख़िरकार 49.4 ओवर में 228 रन पर सिमट गया।

भारत की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने तेज़ शुरुआत की। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पावरप्ले में 69 रन जोड़े। रोहित (37) ने आक्रामक अंदाज़ दिखाया, जबकि गिल ने शुरुआत में धैर्य से खेला।
गिल ने 69 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया और विराट कोहली (9) व अक्षर पटेल (0) के जल्दी आउट होने के बावजूद पारी को थामे रखा। मुस्तफ़िज़ुर रहमान ने श्रेयस अय्यर (20) को आउट कर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन गिल और के.एल. राहुल ने समझदारी से खेलते हुए मैच का रुख तय कर दिया।

गिल ने अंत तक नाबाद रहते हुए 125 गेंदों में शानदार शतक (9 चौके, 2 छक्के) पूरा किया। राहुल ने भी स्थिर पारी खेली और दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए 65 गेंदों में 50 रन जोड़कर जीत पक्की कर दी।
भारत ने 46.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट की मजबूत शुरुआत की और अगले हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए पाकिस्तान को चुनौती देने को तैयार है।
 

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।