Thursday, 01 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक Asian Games 2026: पहलवानी में सुनील कुमार कांस्य जीतकर रचा इतिहास, जानिए एशियन गेस्स में कैसा रहा भारत का आज का प्रदर्शन

विक्रम भट्ट की ‘Haunted 3D: Ghost of the Past’ का टीज़र आया सामने, डर का वादा लेकिन VFX ने तोड़ी उम्मीदें

विक्रम भट्ट की हॉरर दुनिया में एक बार फिर वापसी, ‘Haunted 3D: Ghost of the Past’ टीज़र ने बढ़ाई जिज्ञासा

नई दिल्ली, 3 सितंबर 2025

हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर निर्देशक विक्रम भट्ट ने एक बार फिर अपने दर्शकों को डराने की तैयारी कर ली है। उनकी नई फिल्म ‘Haunted 3D: Ghost of the Past’ का टीज़र रिलीज़ हो चुका है। यह फिल्म साल 2011 में आई ‘Haunted 3D’ का सीक्वल है, जिसने उस दौर में भारतीय हॉरर सिनेमा को नई दिशा दी थी।

डरावना बंगला और रहस्यमयी घटनाएं

लगभग 1 मिनट 20 सेकंड लंबे टीज़र की शुरुआत घने जंगलों और वीराने रास्तों से होती है। इसके बाद अभिनेता महाक्षय चक्रवर्ती (मिमोह) एक सुनसान, खंडहरनुमा बंगले में प्रवेश करते हैं। जैसे ही वह अंदर कदम रखते हैं, परालौकिक घटनाओं की झलक दिखने लगती है—कहीं अचानक से दरवाज़ों की आवाज़ें, कहीं अजीब परछाइयाँ और रहस्यमयी माहौल। टीज़र का कैमरा वर्क और सेट डिज़ाइन डर का एहसास कराने की कोशिश करते हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट और टीम

फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती के साथ चेतना पांडे अहम किरदार निभा रही हैं। निर्देशन की कमान विक्रम भट्ट ने संभाली है, जो पहले ‘राज’, ‘1920’ और ‘Haunted 3D’ जैसी फिल्मों से दर्शकों को डरा चुके हैं। इस फिल्म का निर्माण आनंद पंडित और राकेश जुनेजा द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़े: Bigg Boss 19 का पहला वीकेंड वार: सात कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन में, कौन होगा पहला बेघर?

रिलीज़ डेट का ऐलान

मेकर्स ने टीज़र के साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट भी घोषित कर दी है। ‘Haunted 3D: Ghost of the Past’ 21 नवंबर 2025 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

पहली फिल्म की सफलता की याद

साल 2011 में रिलीज़ हुई ‘Haunted 3D’ भारत की पहली स्टीरियोस्कोपिक 3D हॉरर फिल्म थी। उस फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती और टिया बाजपेयी लीड रोल में थे। फिल्म ने उस समय अच्छा रिस्पॉन्स हासिल किया था और इसे भारतीय हॉरर सिनेमा के लिए एक प्रयोगात्मक कदम माना गया।

VFX को लेकर दर्शकों की नाराज़गी

जहाँ टीज़र ने फिल्म को लेकर जिज्ञासा ज़रूर बढ़ाई है, वहीं इसके विज़ुअल इफेक्ट्स (VFX) पर सोशल मीडिया पर आलोचनाएँ भी हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही क्लिप में दर्शकों ने लिखा है कि VFX “बहुत आर्टिफिशियल और नकली जैसे लगते हैं”। कई यूज़र्स का कहना है कि भूतिया दृश्यों में रियलिस्टिक टच की कमी है और ग्राफिक्स नकली लगते हैं। एक फैन ने तो साफ लिखा, “डराने की बजाय ये काफ़ी आर्टीफ़शल और नकली लग रहे है।”

दर्शकों की उम्मीदें

अब देखना यह होगा कि क्या विक्रम भट्ट अपनी कहानी और निर्देशन के दम पर इस सीक्वल को यादगार बना पाते हैं, या फिर कमजोर VFX दर्शकों के डरावने अनुभव पर पानी फेर देंगे। फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि फिल्म बड़े पर्दे पर असली खौफ का अहसास कराएगी।

यह भी पढ़े: ‘Param Sundari’ Review: सिद्धार्थ-जान्हवी की जोड़ी ने जमाया रंग, लेकिन ढीली कहानी खल गई

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।